{"_id":"b53bc478-c505-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"hawan-for-narendra-modi-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए यज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए यज्ञ
पटना
Updated Sat, 25 May 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए बिहार में यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस विशाल हवन का आयोजन शनिवार को पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस स्थित काली मंदिर में होगा।
इसका आयोजन भाजपा के विश्वविद्यालय मंडल की ओर से किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय मंडल के महामंत्री सुभाष चंद्र खत्री ने इस हवन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक नीतीन नवीन भी शामिल होंगे।
पहले भी मोदी के लिए यज्ञ
जनता दल यूनाईटेड के सासंद रहे जय नारायण निषाद ने नीतीश के खिलाफ बागी रुख अख्तियार करते हुए नरेंद्र मोदी के लिए यज्ञ किया था।
बिहार के मुजफ्फपुर से सांसद निषाद ने यह यज्ञ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए मार्च माह मे यज्ञ किया था। निषाद ने यज्ञ दिल्ली में अपने आवास पर करवाया था।