फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hatsoff to Nitish for good governence in Bihar

मुझे सीएम उम्मीदवार बनाया जाता तो नतीजे अलग होते: शत्रुघ्न

Mon, 09 Nov 2015 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hatsoff to Nitish for good governence in Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तौर पर पेश किया जाता तो नतीजे अलग आते।

विज्ञापन


एक टेलीविजन प्रोग्राम ने शत्रुघ्न ने कहा कि वह डींग नहीं हांक रहे हैं बल्कि उनको लगता है कि जब बिहार के लाडले, धरती पुत्र और बिहारी बाबू को जानबूझकर किनारे किया गया तो उनके समर्थकों पर इसका जरूर असर पड़ा।
विज्ञापन


इससे पहले पटना में नीतीश और लालू यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से लगता है कि बिहार की जनता ने बिहारी को पसंद किया, बाहरी को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे दीवार पर लिखी इबारत को देख रहे थे, इसलिए पहले से ही अपने लोगों को नकारात्मक प्रचार से बचने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे शत्रुघ्न ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के बाद वह नीतीश कुमार को सबसे सक्षम प्रशासक मानते हैं। बिहारी बाबू के नाम से चर्चित शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश प्रशासन और ‘सुशासन’ के मामले में जांचे और परखे हुए हैं।

'हार के जिम्मेदार पर हो कार्रवाई'

Hatsoff to Nitish for good governence in Bihar

नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद शत्रुघ्न लालू के आवास गए और महागठबंधन और राजद की जीत पर उन्हें बधाई दी। अपनी टिप्पणियों से पूरे चुनाव के दौरान भाजपा को असहज स्थिति में रखने वाले शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश और लालू से उनकी मुलाकात को स्वस्थ भावना के साथ लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लालू से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं जिसे राजनीति की तराजू पर नहीं तौला जाना चाहिए। पार्टी की पराजय से पला झाड़ते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जो भी लोग चुनाव कार्यों में जुडे़ हुए थे उन्हें उसकी समीक्षा और आत्म निरीक्षण करना चाहिए तथा जिम्मेवारी तय होनी चाहिए।

शत्रुघ्न को इस बार चुनाव प्रचार में भागीदार नहीं बनाया गया था। यह पूछे जाने पर क्या वह भाजपा छोड़ रहे हैं, शत्रुघ्न ने कहा कि मैं उस समय से भाजपा में हूं जब इस दल के मात्र दो सांसद थे और संभवत: यह मेरी आखिरी पार्टी होगी।

उनके खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई किए जाने की स्थिति में वह क्या करेंगे, यह सवाल करने पर सांसद ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है और मेरे खिलाफ कार्रवाई का मुझे कोई कारण नहीं दिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed