फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hajipur Crime Two criminals riding a bike absconded with a bag full of silver from jewelery shopkeeper

Hajipur Crime: बाइक सवार दो अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार को लूटा, चांदी से भरा थैला लेकर हुए फरार

Fri, 13 Oct 2023 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

Hajipur Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है। जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Hajipur Crime Two criminals riding a bike absconded with a bag full of silver from jewelery shopkeeper
चांदी से भरा थैला लेकर हुए फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क मार्ग स्थित चेचर बादाम चौक स्थित ज्वेलरी की दुकानदार के साथ अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी ने मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए। दुकान खोलने के समय अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। वहीं, घटना करने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, मौके पर इसकी सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस अब देख रही है। पुलिस के द्वारा अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी शुरू कर दिया है। पुलिस के बड़े अधिकारी पूरी घटना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। दुकानदार को अपराधियों ने हथियार से मारकर घायल भी कर दिया है। जैसे ही दुकान खोलने दुकानदार पहुंच वैसे ही अपराधियों के द्वारा पिट्ठू बैग छीन कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिट्टू बैग में चांदी के सामान रखा बताए गए हैं। घायल दुकानदार संजीव कुमार को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी चोरों ने संजीव के सोना दुकान को अपना निशाना बन चुका है। दुकान में चोरी की घटना पहले भी इसी दुकान में चोरों ने अंजाम दिया था। पुलिस से घायल दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पूरी घटना की जानकारी पुलिस दुकानदार से जुटा रही है।

क्या कहते हैं वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार
बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा बेदाग चौक स्थित एक छोटे से सोना-चांदी दुकानदार संजीव कुमार से एक बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक बिट्टू बैंग छीन लिया गया है, जिसमें कुछ चांदी के समान मौजूद थे। स्थानीय पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed