फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hajipur Bihar News: RJD Tejashwi Yadav targeted Nitish Kumar Ambedkar Jayanti Bihar Election Sattu

Bihar News: सतुआनी पर तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में खाया सत्तू, सीएम नीतीश और भाजपा के बारे में ऐसा कहा

Mon, 14 Apr 2025 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों की 17 महीने के शासनकाल में हमने जातीय गणना के बाद 65 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का काम किया। दलित, आदिवासी, अति पिछड़ा और पिछड़ा को 16 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने का कार्य किया गया। 

विज्ञापन
Hajipur Bihar News: RJD Tejashwi Yadav targeted Nitish Kumar Ambedkar Jayanti Bihar Election Sattu
सत्तु खाते तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के राघोपुर पहुंचे नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद तेजस्वी यादव ने सतुआनी के मौके पर स्थानीय लग्न देव दास के घर पर सत्तू खाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी को पता है कि बाबा साहब अंबेडकर का इस देश के लिए क्या योगदान रहा है। बाबा साहब अंबेडकर को आज हर कोई याद कर रहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने तय किया है कि बिहार के हर एक पंचायत में बाबा साहेब की जयंती मनाते हैं।  उन्होंने देश का संविधान लिखने का कार्य किया और देश संविधान से चलता है। आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम जीवनभर संविधान की रक्षा करेंगे। संविधान है, तो हम हैं और यही देश है। यदि संविधान खत्म होहे जाएगा, तो देश टुकड़े-टुकड़े बंट जाएगा। संविधान हर जाति और धर्म को जोड़ने का काम करता है।
विज्ञापन


बाबा साहब ने संविधान में दलित और अति पिछड़े भाइयों को आरक्षण दिया। आरक्षण की बदौलत दलित समाज मुख्य धारा में आया है। सामाजिक रूप से दलित समाज ने बहुत प्रताड़ना झेली है। लालू जी की सरकार बनी तो उन्होंने पिछड़ों और अति पिछड़ों को पहचान दिलाई। उन्होंने मंडल कमीशन को लागू करवाने का काम किया गया। पिछड़ों को आरक्षण मिला।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने धोखा दिया
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पांच लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया और 3 लाख नौकरियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। भाजपा के आते ही सरकार बदली गई। सीएम नीतीश कुमार ने हमलोगों को धोखा दिया। भाजपा के आने के बाद आरक्षण को संकट में डाल दिया गया। लेकिन, हम आरक्षण की लड़ाई को सदन में उठाएंगे और न्यायालय में भी संघर्ष करेंगे। भाजपा के लोग आरक्षण के चोर हैं। ये लोग आपको आरक्षण को चुराने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नहीं चाहती है कि गरीब का बच्चा पढ़े
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अंबेडकर चाहते थे कि दलित लोग पढ़ें ताकि वे आगे बढ़ सकें। आज सामंतवादी और भाजपा वाले नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा पढ़ सके। वह नहीं चाहते हैं गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी करे। वे लोगों को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं और आपको आपका हक और अधिकार नहीं देना चाहते हैं।  तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग एक बार हमें मौका दीजिए। जब हमारी सरकार बनेगी, तब दलितों को जमीन के लिए पैसा, घर के लिए पैसा और रोजगार के लिए पैसा दिया जाएगा। माताओं-बहनों को ढाई हजार रुपये प्रति माह उनके खाते में दिए जाएंगे। विधवा और वृद्धा पेंशन 1500 रुपये दी जाएगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। राजद गरीबों की पार्टी है, जबकि भाजपा अमीरों की पार्टी है।

1972 में लौटा एक पार्टी के CM का दौर, एक छात्र आंदोलन ने रखी कांग्रेस के पतन की नींव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed