{"_id":"7c1070c0-7ddb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hack-bihar-tourism-website-and-wrote-pakistan-zindabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पयर्टन विभाग की वेबसाइट हैक, ध्ामाके की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पयर्टन विभाग की वेबसाइट हैक, ध्ामाके की धमकी
पटना/ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
हैकरों ने शनिवार की सुबह बिहार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट को हैक कर धमकी दी है कि अफजल गुरू की फांसी का बदला लेने के लिए हैदराबाद जैसे और बम विस्फोट किए जाएंगे। यह वेबसाइट कई घंटों तक हैकरों के कब्जे में रही और इस पर पाकिस्तान जिंदाबाद समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री चलती रही।
विज्ञापन
बिहार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि यह वेबसाइट सुबह से दोपहर ढाई बजे तक हैक रही। आज दोपहर जब लोगों ने यह वेबसाइट खोली तो उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद दिखाई दिया। सूचना मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई।
विज्ञापन
इसके बाद ही साइट को हैकरों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और हैकरों को खोजने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस साइट की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को दी गई है। मामले की जांच के के बाद कंपनी के एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।