{"_id":"59b1345c4f1c1beb7f8b4a53","slug":"gujarat-minister-bhupendra-singh-chudasama-handed-over-rs-5-cr-cheque-to-bihar-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नीतीश को सौंपा 5 करोड़ का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नीतीश को सौंपा 5 करोड़ का चेक
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार और भूपेंद्र सिंह चुडसामा
- फोटो : ANI
बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों की मदद के लिए गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडसामा ने बिहार सरकार को पांच करोड़ का चेक दिया है। चुडासामा ने यह चेक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
Gujarat Min Bhupendrasinh Chudasama handed over Rs 5 Cr cheque to Bihar CM as Guj Govt's contribution towards CM's relief fund #BiharFloods pic.twitter.com/Grg6Pvuzfc
— ANI (@ANI) September 7, 2017विज्ञापन
बता दें कि भूपेन्द्र सिंह चुडसामा गुजरात की विजय रूपाणी सरकार में राजस्व मंत्री हैं। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह 5 करोड़ रुपये बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जाएगा। बिहार में इस साल बाढ़ से भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- बिहार: आदित्य हत्याकांड में सजा का एेलान, पूर्व जेडीयू MLC के बेटे समेत 3 को उम्रकैद
बिहार में आई बाढ़ ने सैकड़ों लोगों को लील लिया है। बिहार डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 514 लोग इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। बिहार के कुल 19 जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया, जिससे 1.71 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। भयानक बाढ़ के चलते लोग खाने से लेकर दवा तक के लिए मोहताज हो गए हैं।
बता दें कि कई साल पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए ऐसे ही पांच करोड़ के चेक को लौटा दिया था। उस समय दोनों के संबंधों में काफी तल्खी देखने को मिली थी लेकिन फिलहाल दोनों एक बार फिर साथ हैं।