{"_id":"5cd2502bbdec2207186a4f6a","slug":"groom-father-dies-in-dispute-over-foam-spray-in-marriage-in-muzaffarpur-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में फोम स्प्रे करने पर जमकर बवाल, दूल्हे को जमकर पीटा, बाप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में फोम स्प्रे करने पर जमकर बवाल, दूल्हे को जमकर पीटा, बाप की हत्या
Wed, 08 May 2019 11:55 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 08 May 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी में फोम स्प्रे करने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में मार पिटाई तक नौबत आ गई। दरअसल, जब शादी में जयमाला हो रही थी तो एक पक्ष ने से फोम स्प्रे करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी को लेकर दोनों गुटों में पहले कहासुनी हुई फिर बात लड़ाई तक पहुंच गई। लड़ाई में दुल्हे की जमकर पिटाई हुई जिसमें वो घायल हो गया साथ में कई अन्य भी घायल हो गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता की मौत के बाद बारातियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। दूल्हे के भाई चंदन कुमार शर्मा ने मंगलवार को कटरा थाने में लड़की के पिता सुरेंद्र शर्मा, चंदन शर्मा, लालबाबू शर्मा, नंदन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, लालो शर्मा समेत 20-30 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
घटना को लेकर कटरा से औराई तक तनाव है। दूल्हे के पिता का पोस्मार्टम हो गया है लेकिन अभी तक पोस्मार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन की जा रही है।