{"_id":"65fd681d33df87a2d50c7f28","slug":"gopalganj-news-22-year-old-youth-dies-due-to-electric-shock-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत, परिवार चलाने के लिए वेल्डिंग का काम करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत, परिवार चलाने के लिए वेल्डिंग का काम करता था
Fri, 22 Mar 2024 04:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:44 PM IST
सार
बिहार के गोपालगंज में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला नगर थाने के इंद्ररवा एबादुल्लाह गांव का है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में नगर थाने के इंद्ररवा एबादुल्लाह गांव में नवनिर्मित मकान के दो मंजिले पर सुबह में काम कर रहे एक युवक की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की नगर थाने के इंद्ररवा एबादुल्लाह गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृत युवक कलामुदीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र कयामुदीन अंसारी बताया जा रहा है। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता एवं भाइयो को रो-रोकर बुरा हाल है। क्यामुदीन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे दो भाई छोटे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतकों को देखने के लिए काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था मृतक
मृतक कयामुदीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई अभी पढ़ाई करते हैं। कयामुदीन के ही ऊपर अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह पाखोपाली बाजार में एक दुकान पर वेल्डिंग मारने का काम करता था। कयामुदीन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन