फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Goons fired shots at the residence of RJD leader Rajesh Yadav

बिहार: अपराधियों ने शहाबुद्दीन के करीबी राजद नेता के घर पर बोला हमला

Sat, 08 Sep 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Updated Sat, 08 Sep 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Goons fired shots at the residence of RJD leader Rajesh Yadav

बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हैं कि यहां आम से लेकर खास तक सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता राजेश यादव का है। उनके सीवान स्थित घर पर अपराधियों ने हमला कर दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने राजद नेता के घर में घुसकर तोबड़तोड़ फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


पुलिस अपराधियों की जांच करने में जुटी हुई है। यह घटना सीवान के लक्ष्मीपुर की है। जहां दो बाइक सवार बदमाश यादव के घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद सभी लोग डर गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले पर सीवान के एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि जांच जारी है। घटना के पीछे अपराधियों की मंशा का पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि राजेश यादव राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed