'जय श्री राम' बोलने पर जारी हुआ था फतवा, JDU मंत्री ने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I apologize to anyone who was hurt. I didn't abuse anyone. No one asked me what's in my heart: #Bihar minister Khurshid alias Firoz Ahmad pic.twitter.com/naZaS7tckn
— ANI (@ANI_news) July 30, 2017
बिहार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने कहा कि मैंने 'जय श्री राम' का नारा लगाया। ऊपरवाला मेरे इरादों को जानता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेरा काम बोलता है कि मैं कौन हूं। अगर मुझे बिहार के लोगों के लिए विकास और सामंजस्य के लिए 'जय श्री राम' कहना पड़ता है तो मैं कभी इससे पीछे नहीं हटूंगा। बिहार के लिए मैं 100 बार 'जय श्री राम' बोलूंगा।
God knows with what intention I raised slogans of 'Jai Shri Ram'. My work will tell who I am: #Bihar minister Khurshid alias Firoz Ahmad pic.twitter.com/G674k04XaS
— ANI (@ANI_news) July 30, 2017
नीतीश कुमार के मंत्री खुर्शीद अहमद ने कहा कि मैंने अगर 'जय श्री राम' का नारा लगाया भी है, तो ये बिहार के लोगों के लिए, बिहार के विकास के लिए और आपसी भाईचारे के लिए था। मैंने नारे लगाने से कभी मना नहीं किया।
If I have to say 'Jai Shri Ram' for people of Bihar, development, harmony... I will never step back from saying it: #Bihar minister Khurshid pic.twitter.com/bQCau7zcHn
— ANI (@ANI_news) July 30, 2017
बिहार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने कहा कि मैं इमारत शरिया की इज्जत करता हूं। पर मेरे खिलाफ फतवा जारी करने से पहले उन्हें मेरी मंशा के बारे में पूछना चाहिए था। फिर इसमें डरने जैसी कोई बात भी नहीं है।
Respect Imarat Shariah, they should have asked my intentions (before issuing fatwa). Why should I be scared?: #Bihar minister Khurshid
— ANI (@ANI_news) July 30, 2017
फतवा जारी करने वाले मुफ्ती सुहैल ए कासमी ने कहा कि उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए। वो राम और रहीम दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं, इस्लाम में ये स्वीकार्य नहीं है।
He raised slogans of 'Jai Shri Ram' & says he worships both Ram & Rahim. Islam doesn't tolerate this: Mufti Suhail A Qasmi who issued fatwa pic.twitter.com/lG7PY2V1Db
— ANI (@ANI_news) July 30, 2017
गौरतलब है कि बिहार में इमारत शरिया से खुर्शीद के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। ये फतवा जय श्री राम का नारा लगाने पर जारी किया गया।