फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girls did not run away from Shelter Home, DGP exposed

मोकामा शेल्टर होम से लड़कियां भागी नहीं बल्कि भगाई गईं : डीजीपी

Tue, 26 Feb 2019 04:11 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Feb 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
Girls did not run away from Shelter Home, DGP exposed
मोकामा पुलिस

मोकामा शेल्टर होम से फरार सात में से छह लड़कियों को तो पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोज लिया, लेकिन मामले की मुख्य गवाह और सातवीं युवती अब तक नहीं मिली है। सोमवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दावा किया कि युवतियां शेल्टर होम से भागी नहीं बल्कि भगाई गई थीं। डीजीपी ने कहा कि जांच में एक बात तो यह स्पष्ट हो गई है कि लड़कियां खिड़की काटकर नहीं भागी थीं। 

विज्ञापन


सभी लड़कियों को मेन गेट से भगाया गया था। उन्होंने कहा कि छह लड़कियां मिल चुकी हैं और सातवीं को भी जल्द खोज लिया जाएगा। सूत्र बताते है कि इन सभी लड़कियों को सीबीआई दिल्ली लेकर जाने वाली थी। मुख्य गवाह समेत सातों लड़कियों की साकेत कोर्ट में पेशी होने वाली थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरार सातवीं लड़की ही मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की मुख्य गवाह है, जिसने पुलिस को बताया था कि कौन-कौन बड़े नेता और अधिकारी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में आते थे। इसी लड़की ने ब्रजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए शेल्टर होम में चल रहे यौन शोषण मामले का खुलासा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed