{"_id":"642d9c33514acc0c080e6848","slug":"girl-of-west-bengal-freed-from-bettiah-orchestra-group-owner-was-forcibly-making-her-dance-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बंगाल की युवती बेतिया से कराई गई मुक्त, आर्केस्ट्रा ग्रुप का मालिक जबरन करा रहा था डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बंगाल की युवती बेतिया से कराई गई मुक्त, आर्केस्ट्रा ग्रुप का मालिक जबरन करा रहा था डांस
Wed, 05 Apr 2023 09:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:38 PM IST
सार
बेतिया के सहोदरा थाना पुलिस और बंगाल पुलिस ने मठ मंझरीया गांव में संयुक्त रूप से छापेमारी कर आर्केस्ट्रा से एक नर्तकी को मुक्त कराया है। आर्केस्ट्रा मालिक अनूप राय बंगाल की एक नर्तकी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी जबरन डांस करा रहा था। नर्तकी ने एक वीडियो जारी कर बंगाल पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस सौंपी गई युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में बेतिया और बंगाल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नर्तकी को मुक्त कराया है। मामला जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मठ मंझरीया गांव का है। जहां मठ मंझरीया गांव निवासी अनूप राय बंगाल की एक नर्तकी को अपने आर्केस्ट्रा में लाकर जबरन डांस करा रहा था। इसके बाद नर्तकी ने एक वीडियो जारी कर बंगाल पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद नर्तकी के परिजनों की शिकायत पर बंगाल पुलिस और बेतिया के सहोदरा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर आर्केस्ट्रा से नर्तकी को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
सहोदरा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर थाने में रूपा के पति विशु ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया गया है कि बिहार के बेतिया के मठ मंझरीया गांव निवासी आर्केस्ट्रा मालिक अनुप राय मेरी पत्नी को डांस कराने के लिए एग्रीमेंट बनवा कर ले गए थे। लेकिन एग्रीमेंट समाप्त हो जाने के बाद भी जबरदस्ती उससे आर्केस्ट्रा में नर्तकी का कार्य कराया जा रहा है। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है। ताकि वह अपने घरवालों से बात न कर सके।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद बंगाल पुलिस ने बेतिया पुलिस की मदद से संयुक्त रूप से छापेमारी कर नर्तकी को छुड़ाया है। उन्होंने कहा कि नर्तकी सहोदरा मेला में मजबूरन अन्य नर्तकियों के साथ नाच-गान करती थी। उक्त नर्तकी को सहोदरा पुलिस ने बंगाल पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन