फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl dead body identified Lalit Bhavan murder case after abused patna bihar police Bihar News murder mystery

Bihar News : मंत्री आवास के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, परिजनों ने कहा- दुष्कर्म के बाद की गई है हत्या

Mon, 11 May 2026 09:05 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 11 May 2026 09:05 AM IST
सार

Patna Murder Mystery : पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि आखिर पटना के इस पॉश एरिया के पास किसने युवती की लाश को फेंक दी। सीसीटीवी खंगाले फिर भी बहुत कुछ नहीं मिला। फिर मिली एक जानकारी, जैसे डूबते को तिनके का सहारा और फिर... 

विज्ञापन
Girl dead body identified Lalit Bhavan murder case after abused patna bihar police Bihar News murder mystery
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पॉश इलाके पुनाईचक में कचरे के ढेर से बरामद अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। अब मृतका की शिनाख्त फुलवारी शरीफ की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो
विज्ञापन


शादी से लौटने के दौरान हुई थी लापता
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती अपने भाई और मां के साथ पटना सिटी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से लौटने के दौरान पटना जंक्शन के पास वह अचानक भीड़ में लापता हो गई। गरीबी और कानूनी उलझनों के डर से परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण आखिरकार मृतका के परिवार का पता लगा लिया गया। कपड़ों के आधार पर मां ने अपनी बेटी की पहचान की।  मृतका के माता-पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ पहले गलत काम किया गया और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। परिजन का कहना है कि वेलोग बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। मृतका के पिता टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल, पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए

जांच के अहम बिंदु और पुलिसिया कार्रवाई
पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। घटनास्थल के पास लगे कैमरों की जांच में कुछ संदिग्ध वाहनों की भी पहचान हुई है।
 डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सटीक समय और कारण का पता चल सकेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed