फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   giriraj singh shown nitish kumar's video

गिरिराज ने उखाड़े गड़े मुर्दे, दिखाया नीतीश का 'तांत्रिक प्रेम'

Sat, 24 Oct 2015 12:00 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
giriraj singh shown nitish kumar's video

केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने विधानसभा चुनावों के रण में एक तीर से दो निशाने साधे हैं। अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों को लपेटे में ले लिया है।

विज्ञापन


जो वीडियो गिरिराज ने अपलोड किया है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तांत्रिक से मुलाकात करते दिख रहे हैं जिसमें तांत्रिक उनके गले से लिपटकर लालू मुदार्बाद कर रहा है।
विज्ञापन


इस वीडियो की प्रमाणितकता और समय के बारे में तो पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है यह वीडियो बीते साल लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार की हार के बाद का है। जब वह सीएम पद से इस्तीफा देकर एक परिचित एमएलसी के घर गए थे वहीं उनकी मुलाकात इस तांत्रिक से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने लगाए लालू मुर्दाबाद के नारे

giriraj singh shown nitish kumar's video

तांत्रिक एक अघौरी बताया जा रहा है। इस संबंध में जब लालू यादव से पूछा गया तो उन्होंने खुद को महातांत्रिक बताते हुए इस वीडियो को ही खारिज कर दिया। कहा ये वी‌डियो सीडियो क्या है, कुछ नहीं हम तो महातांत्रिक हैं।

वहीं केन्द्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि तांत्रिक भी जंगलों में ही रहते हैं और लालू को भी जंगलराज ही पसंद है। दूसरी ओर गिरिराज सिंह द्वारा जारी किए गए इस वीडियो की टा‌इमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो जारी कर उन्होंने आरोप प्रत्यारोपों की राजनीति को और हवा दे दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अचानक इस वीडियो को जारी करने का मकसद बीते कई दिनों से भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल को हल्का करना है।

मुद्दों से ध्यान हटकाने की कवायद

giriraj singh shown nitish kumar's video

जिससे हरियाणा में दलित बच्चों की जघन्य हत्या और उसके बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के विवादित बयान पर मचे बवाल की तपिश कुछ शांत हो सके। इन मुद्दों को लेकर बिहार में ही लालू और नीतीश ने लगातार भाजपा पर जबरदस्त हमला बोल रखा है।

गिरिराज सिंह द्वारा जारी किए गए वीडियो को मीडिया ने भी हाथों हाथ लपक लिया। इससे पहले भी गिरिराज सिंह लालू के बेटे का एक वीडियो जारी कर चुके हैं जिसमें वह नीतीश कुमार को अपशब्द कहते दिख रहे हैं।

आप भी देख सकते हैं वो वीडियो जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले से लिपटकर तांत्रिक लगा रहा है लालू यादव मुर्दाबाद के नारे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed