फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   giriraj-singh-attack-rahul-gandhi-muslim-women-protest-congress

बेगूसराय: मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन पर गिरिराज का राहुल पर वार, बोले- वोट बैंक के आगे झुकती रही कांग्रेस

Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शाह बानो प्रकरण और तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र किया।

विज्ञापन
giriraj-singh-attack-rahul-gandhi-muslim-women-protest-congress
बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से वोट बैंक की राजनीति के आगे झुकती रही है। गिरिराज सिंह ने शाह बानो प्रकरण से लेकर तीन तलाक तक का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक चेहरा कई बार बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की तरह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के सवाल पर भी राहुल गांधी की चुप्पी उनकी राजनीति को उजागर करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है और यही वजह है कि तीन तलाक जैसे मुद्दों पर उनकी आवाज सुनाई नहीं देती।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने शाह बानो प्रकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने का काम किया था। उनके मुताबिक, उस समय भी कांग्रेस ने वोट बैंक के दबाव में निर्णय लिया और आज राहुल गांधी उसी राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी मुल्लों के आगे सिर्फ घुटने ही नहीं टेक रहे, बल्कि सरपट हो गए हैं।” उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन कांग्रेस की कथित वोट बैंक राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

खेलो इंडिया संवाद में खिलाड़ियों का सम्मान
अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल और खेल अवसंरचना के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें- बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित


गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में केवल भौतिक विकास ही नहीं, बल्कि चौतरफा विकास पर जोर दिया जा रहा है। पहले खेल का बजट करीब 1200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करता था, जिसे अब कई गुना बढ़ाया गया है। खेलों के लिए हजारों करोड़ रुपये की राशि विशेष रूप से खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर खर्च की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की है। खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed