फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   General Elections 2019: FIR against Bihar BJP MP Rama Devi after cash recovery from hotel room

बिहार : भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से लाखों रुपये बरामद, मामला दर्ज

Sun, 12 May 2019 10:12 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: FIR against Bihar BJP MP Rama Devi after cash recovery from hotel room
भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के घर से रुपये बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के शिवहर से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से चार लाख रुपये मिलने के बाद उनपर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के एक होटल से 4 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद शिवहर से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद मोतिहारी के छतौनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से चार लाख से रुपये से अधिक की राशि मिली है। प्रशासन ने उक्त राशि को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


रमा देवी ने अपने बचाव में संवाददाताओं से कहा कि 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लोग चुनाव के दौरान दान देते हैं। पुलिस को लेनदेन का विवरण दिया जाएगा।'  शिवहर लोकसभा मोतिहारी जिले में आता है। लिहाजा भाजपा उम्मीदवार रमा मोतिहारी स्थित अपने एक रिश्तेदार के होटल से ही अपना दफ्तर चला रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को सूचना मिली कि वहां से मतदाताओं को प्रलोभन देने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद जब पुलिस ने होटल की जांच की तो एक कमरे से 4 लाख से ज्यादा रूपये बरामद किए गए।  बता दें कि पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के अलावा पूर्वी चंपारण के आरएलएसपी प्रत्याशी आकाश सिंह के होटल की भी पुलिस ने तलाशी ली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed