फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gayatri Yagya being performed in Bihar to maintain unity in Mahagathbandhan and Nitish Kumar to become PM

Bihar: महागठबंधन में एकता रहे, नीतीश कुमार PM बनें; दो मन्नतों के साथ बिहार में किया जा रहा गायत्री यज्ञ

Sun, 16 Jul 2023 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

ई. कौशल कुमार ने कहा कि गायत्री मंत्र वेद का मूल मंत्र है। इसमें इतनी शक्ति है कि यह ब्रह्मांड की हर शक्ति को प्रभावित कर सकता है। अगर दो हजार लोग मिलकर सच्चे मन और शुद्ध हृदय से इस मंत्र का जाप करेंगे तो निश्चित तौर पर नीतीश कुमार देश के पीएम बनेंगे।

विज्ञापन
Gayatri Yagya being performed in Bihar to maintain unity in Mahagathbandhan and Nitish Kumar to become PM
मधेपुरा में हुई गायत्री यज्ञ की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन की एकता और सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ-साथ उनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए मधेपुरा में गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। गायत्री साधकों ने रविवार को सूक्ष्मआध्यात्मिक प्रयास की शुरुआत की। इसके तहत मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर चार स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मंदिर परिसर में करीब 60 साधकों ने गायत्री संकल्प लिया। जानकारी के मुताबिक, यह संकल्प का कार्यक्रम मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले में अगले चार महीने तक जारी रहेगा। उसके बाद आगामी छह दिसंबर को विशाल यज्ञ के माध्यम से इसकी पूर्णाहुति दी जाएगी।

विज्ञापन


'नीतीश भारत को ऊंचाई पर ले जाने वाले चेहरा हैं'
इस बारे में कार्यक्रम के आयोजक और साधक पूर्व प्रमुख ई. कौशल कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के खराब हालात और जनता के बीच मचे हाहाकार के बीच नीतीश कुमार ही वह चेहरा हैं जो भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब जब देश की एकता, अखंडता और सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार हुआ। तब-तब बिहार से नायक उभरे। उन्होंने ही इस देश को शोषण और दमन से मुक्ति दिलवाई।
विज्ञापन


ई. कौशल कुमार ने नीतीश कुमार की तुलना चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त और विक्रमादित्य से की। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र वेद का मूल मंत्र है। इसमें इतनी शक्ति है कि यह ब्रह्मांड की हर शक्ति को प्रभावित कर सकता है। अगर दो हजार लोग मिलकर सच्चे मन और शुद्ध हृदय से इस मंत्र का जाप करेंगे तो निश्चित तौर पर नीतीश कुमार देश के पीएम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed