{"_id":"69fd6a4f96c05373c90f22b8","slug":"wazirganj-mahtab-khan-shot-dead-family-last-support-killed-in-gaya-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4255464-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो भाइयों के बाद अब महताब की हत्या, उजड़ गया खान परिवार का आखिरी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो भाइयों के बाद अब महताब की हत्या, उजड़ गया खान परिवार का आखिरी सहारा
Fri, 08 May 2026 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:34 PM IST
सार
Bihar News: गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र में 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गोविंदपुर गांव के पास बरामद हुआ। महताब खान परिवार के आखिरी सहारे थे, क्योंकि उनके दोनों भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती गया पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में अपराधियों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परिवार के आखिरी सहारे माने जाने वाले 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गोविंदपुर गांव के पास उनका शव मिलने के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गोविंदपुर के पास मिला महताब खान का शव
गया जिले के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कारी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित सातन बीघा निवासी महताब खान (50 वर्ष) के रूप में हुई। शव पर गोली लगने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
रातभर तलाश के बाद सुबह मिली लाश
बताया जा रहा है कि महताब खान गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार का आखिरी सहारा थे महताब खान
महताब खान अपने परिवार के सबसे बड़े सहारे थे। उनके दोनों भाइयों की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों के मुताबिक महताब खान मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद भी सामने नहीं आया है। ऐसे में गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में उजड़ा परिवार! प्रेमिका के लिए पत्नी बनी बोझ, पति ने बच्चों संग महिला को घर से निकाला
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन