फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vijay Kumar Sinha Offers Prayers at Vishnupad Temple, Seeks Prosperity for Bihar and a Developed India

Bihar: विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कामना की

Thu, 04 Jun 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:20 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार की प्रगति और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मगध की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत समाज को एकता और विकास की प्रेरणा देती है।
 

विज्ञापन
Bihar: Vijay Kumar Sinha Offers Prayers at Vishnupad Temple, Seeks Prosperity for Bihar and a Developed India
विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करते जिला प्रभारी विजय कुमार

विस्तार

बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कामना की। उन्होंने कहा कि मगध की पवित्र धरती केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रचेतना की अमूल्य धरोहर भी है।

विज्ञापन


गुरुवार को विष्णुपद मंदिर पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


मंत्री ने भगवान विष्णु के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका अभिनंदन किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड पर बड़ा मोड़: मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, रिटायर्ड जज से जांच की मांग

मगध की धरती को बताया राष्ट्रचेतना का केंद्र
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मगध की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास, ज्ञान, संस्कृति और अखंड राष्ट्रचेतना की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि गया की पहचान विश्वभर में अपनी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण है।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार का संकल्प शीघ्र साकार हो तथा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

मंदिर में दर्शन के दौरान विजय कुमार सिन्हा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मंत्री ने सभी से सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच के साथ राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed