{"_id":"68a06ea09ee689f273054818","slug":"two-students-died-tragically-after-drowning-in-a-dam-in-gaya-two-friends-narrowly-escaped-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में डैम में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, दो साथी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में डैम में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, दो साथी बाल-बाल बचे
Sat, 16 Aug 2025 05:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:12 PM IST
सार
मृतकों की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय सचिन कुमार और बाकेंबाजार थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के गया जिले में बड़ा हादसा हो गया। रौशनगंज थाना क्षेत्र स्थित फुलवा डैम में स्नान करने गए चार दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो छात्र किसी तरह बच निकलने में सफल रहे। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों छात्र ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के बाद फुलवा डैम पर नहाने पहुंचे थे। स्नान के दौरान 14 वर्षीय सचिन कुमार (पुत्र–पूर्व मुखिया संतोष कुमार, निवासी–रौशनगंज थाना क्षेत्र) और 14 वर्षीय निखिल कुमार (पुत्र–दिलीप मिश्रा, निवासी–ब्राह्मण बिगहा, बाकेंबाजार थाना क्षेत्र) गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोनों को बचाने की दोस्तों ने काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि डैम में डूबने से दोनों छात्रों की मौत हुई है और मामले की छानबीन अपने स्तर से जारी है। यह हादसा स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को मातम में बदल गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।