फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Satta Ka Sangram: The election campaign convoy will reach Gaya Ji tomorrow NDA dominates in this district

Satta Ka Sangram: कल गया जी पहुंचेगा चुनावी रथ, 10 विधानसभा वाले जिले में NDA का दबदबा; कैसा है सियासी इतिहास

Tue, 04 Nov 2025 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को गया जी पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: The election campaign convoy will reach Gaya Ji tomorrow NDA dominates in this district
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल पांच नवंबर 2025 दिन बुधवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर गया जी में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं गया जी का इतिहास।

विज्ञापन

गया जी का इतिहास
गया जी बिहार का एक प्रमुख जिला है, जिसका मुख्यालय गयाजी में स्थित है। यह मगध प्रमंडल का प्रशासनिक केंद्र भी है। तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा गया जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। जिले के पूर्वी भाग से फल्गु नदी बहती है, जो हिंदू आस्था से गहराई से जुड़ी है। गया जी को हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों के अनुयायियों के लिए पवित्र स्थल माना जाता है। महाभारत और रामायण जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी गया का उल्लेख मिलता है। यह जिला आध्यात्मिकता और दर्शन का केंद्र रहा है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक ज्ञान और शांति की तलाश में आते हैं।

विज्ञापन

यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में डुर्गेश्वरी गुफा, बराबर गुफाएं और चीनी मंदिर शामिल हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी गया जिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें कुल दस विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में इन दस में से सात सीटें एनडीए के पास हैं, जबकि तीन सीटों पर राजद का कब्जा है। यही कारण है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने गया को चुनौती के रूप में लिया है और इस जिले पर विशेष रणनीति के साथ फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1- गया नगर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 278559 है। जिसमें पुरुष मतदाता 144947, महिला मतदाता 133609, अन्य मतदाता 03 है। युवा वोटरों की संख्या 5002 है। 

2- गुरुआ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 283989 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 150438, महिला मतदाताओं 133549 और अन्य 02 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5 282 है। 

3- शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 277461 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 145019,  महिला मतदाताओं की संख्या 132436 और उन मतदाताओं की संख्या 6 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5014 है। 

4- इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 300888 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 158245 महिला मतदाताओं की संख्या 142635 और अन्य मतदाताओं की संख्या 8 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5052 है। 

5- 12 अतरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 309040 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 162357, महिला मतदाताओं की संख्या 146682 और अन्य मतदाताओं की संख्या 01 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5432 है। 

6- बोधगया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 325242 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 170452 महिला मतदाताओं की संख्या 154788 और अन्य मतदाताओं की संख्या 02 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5283 है। 

7- टिकरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 299668 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 160024 महिला मतदाताओं की संख्या 139634 और अन्य मतदाताओं की संख्या 10 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5032 है। 

8- बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की संख्या 275570 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 146467, महिला मतदाताओं की संख्या 129101 और अन्य मदाताओं की संख्या 02 है। युवा मतदाताओं की संख्या 4857 है। 

9- अतरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 306083 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 160650 महिला मतदाताओं की संख्या 145432 और अन्य मतदाताओं की संख्या 01 है। युवा मतदाताओं की संख्या 4673 है। 

10- वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 312935 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 164527, महिला मतदाताओं की संख्या 148407 और अन्य मतदाताओं की संख्या 01 है। युवा मतदाताओं की संख्या 5342 है। 

पढ़ें: पीएम मोदी कल NDA की महिला कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, इस अभियान के तहत आयोजित होगा कार्यक्रम

गया जी नगर विधानसभा सीट पर पिछले आठ चुनावों से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार लगातार जीतते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नौवीं बार नामांकन किया है। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी के वोट प्रतिशत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2020 के चुनाव में डॉ. प्रेम कुमार ने महज 11 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अगर इस सीट के जातीय समीकरण पर नजर डालें तो लगभग 45 हजार वोट चंद्रवंशी समाज के हैं। इसके अलावा कायस्थ समाज के 40 हजार, मुस्लिम मतदाताओं के 40 हजार, और वैश्य समाज के करीब 25 हजार वोट हैं। शेष मतदाता अन्य जातियों से आते हैं।



2020 के नतीजे

 

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम पार्टी
गुरुआ विनय कुमार राजद
शेरघाटी मंजू अग्रवाल राजद
इमामगंज दीपा मांझी हम
बाराचट्टी ज्योति देवी हम
बोधगया कुमार सर्वजीत राजद
गया टाउन प्रेम कुमार भाजपा
टेकारी अनिल कुमार हम
बेलागंज मनोरमा देवी जदयू
अतरी अजय यादव राजद
वजीरगंज बीरेंद्र सिंह भाजपा

इस बार मुद्दे ये होंगे 
1-
शहर में अतिक्रमण 
2- सड़क जाम की समस्या 
3- रोजगार 
4- पलायन 
5- स्वास्थ्य व्यवस्था प्रमुख हैं।
6- हालांकि अंतिम समय में जातिएं समिकरण हावी हो जाता है।
7- पिछले चुनाव में गया नगर विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। क्योंकि बीजेपी प्रत्याशी का इतना विरोध के बाद भी जीत हासिल की थी। उस चुनाव में कारण यह बना था कि मुस्लिम वोटर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिसके वजह से हिन्दू वोटर एकजुट हो गए थे।

कहां-कहां होगा कार्यक्रम
सुबह आठ बजे: रामसागर रोड स्थित टिल्हा धर्मशाला के समीप।
दोपहर एक बजे: बिसार तलाब
शाम चार बजे: गया जी नगर विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर मार्केट 

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed