फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: PM Modi will interact with NDA women workers tomorrow

Bihar Election: पीएम मोदी कल NDA की महिला कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, इस अभियान के तहत आयोजित होगा कार्यक्रम

Mon, 03 Nov 2025 09:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 09:59 PM IST
सार

Bihar Election: चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं 4 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत महिला संवाद’ पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों से संवाद करूंगा।

विज्ञापन
Bihar Elections: PM Modi will interact with NDA women workers tomorrow
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से मंगलवार को संवाद करेंगे, क्योंकि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का अंतिम दौर शुरू हो चुका है। यह संवाद भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार की मातृशक्ति असाधारण ऊर्जा और समर्पण के साथ भाजपा-एनडीए की विजय सुनिश्चित करने में जुटी है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं 4 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत महिला संवाद’ पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों से संवाद करूंगा।

विज्ञापन


पढ़ें: सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की दर्दनाक मौत, देर शाम हाईवे पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की है, जो आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने की एक योजना का हिस्सा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed