फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Satta Ka Sangram Bihar Assembly Elections 2025 Jehanabad News Congress RJD BJP JDU

Satta Ka Sangram: जहानाबाद में हुई सियासी चर्चा, NDA और महागठबंधन के बीच विकास व रोजगार के मुद्दे पर हुई बहस

Fri, 07 Nov 2025 06:02 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Nov 2025 06:02 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इस बीच 7 नवंबर को अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जहानाबाद पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा, दोपहर में युवाओं से बात करने के बाद शाम को राजनीति चर्चा की गई। मुद्दों को समझा गया। सियासी नब्ज को टटोली गई। क्या रुख है? चलिए बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Bihar Assembly Elections 2025 Jehanabad News Congress RJD BJP JDU
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 नंवबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर सियासी माहौल गर्म है। प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। लेकिन दूसरे चरण का सियासी शोर जारी है। इस दौरान तमाम शोर-गुल के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जहानाबाद की धरती पर पहुंच चुका है। एक ओर धान की भिनी-भिनी खेतों से खुशबू आ रही है। तो दूसरी तरफ गेहूं की बुवाई चल रही है। खेतों में दूर-दूर तक कहीं मिट्टी के डीले तो कहीं मिट्टी को चीरते हुए गेहूं के बीजों का अंकुरण हो रहा है। मक्का की महक ठंड को और भी खास बना रही है। वहीं, गांव-शहर के चौका और चाराहों पर सियासी माहौल व चर्चाओं का दौर भी दिलचस्प बना हुआ है। 

विज्ञापन
आज 7 नवंबर की शाम को राजनेताओं से जनता के मुद्दे पर सवाल पूछे गए। इसके साथ ही उनके दावों-वादों को तोला गया कि किसके पक्ष में चुनावी हवा चल रही है। जनता की उम्मीदें और सवाल क्या हैं? पहले जानते हैं चाय पर चर्चा और युवाओं से चर्चा के दौरान क्या बातें हुईं।
विज्ञापन


चाय पर चर्चा
मुरारी यादव ने किया NDA को लेकर बड़ा दावा
स्थानीय निवासी मुरारी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है। सड़कों और स्कूलों पर काफी काम हुआ है। पहले पटना से जहानाबाद आना बहुत मुश्किल था, लेकिन अब सफर आसान हो गया है। इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब ने प्रशांत किशोर का किया जिक्र
वहीं, विश्वदेव केवट का कहना है, “यहां नाले की सफाई बड़ी समस्या है। राजद के विधायक यहां कोई काम नहीं करते। लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं, इसलिए वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।” मोहम्मद आफताब ने कहा, “प्रशांत किशोर जो मुद्दे उठा रहे हैं, वे अहम हैं। वे रोजगार और नौकरी की बात कर रहे हैं, इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं। अभी तक किसी नेता ने उनके सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।”

जहानाबाद में एनडीए की लहर- सुरेश चौधरी
सुरेश चौधरी ने कहा, “जहानाबाद में इस बार एनडीए की लहर है। नीतीश कुमार लोगों की पसंद हैं और यहां शांति का माहौल है।” वहीं, अशोक कुमार सिन्हा ने कहा, “नीतीश कुमार के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। मैं जेपी आंदोलन में भी शामिल था, लेकिन इतना विकास तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ था।”

रामकुमार ने कहा, “यहां सबसे बड़ा मुद्दा विकास है। जो भी विकास करेगा, वोट उसी को मिलेगा। यहां पुल बनाने की जरूरत है। हम एनडीए के साथ हैं और इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।”

'असली मुद्दा विकास है, उम्र नहीं'
उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग नीतीश कुमार की उम्र पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हमारे लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। हमारे लिए असली मुद्दा विकास है, उम्र नहीं।” वहीं सूरज कुमार ने कहा, “इस बार जनता सब समझ चुकी है। यहां बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्याएं हैं। लोग अब सोच-समझकर वोट देंगे, क्योंकि नीतीश कुमार की उम्र अब काफी हो गई है।”

ये भी पढ़िए-बिहार चुनाव: पहले चरण की हर सीट पर 2020 से ज्यादा वोटिंग, एक पर तो 15.59% बढ़ा मतदान, जानें 121 सीटों का हाल

युवाओं से चर्चा

शक्लदीप ने कहा लालटेन की हवा चल रही
शक्लदीप यादव ने कहा, "जहानाबाद में इस बार लालटेन (राजद) की हवा चल रही है। लोग बदलाव चाहते हैं। पीएम मोदी की नीतियों से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नोटबंदी के बाद से ही लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।" अमित कुमार ने कहा, "अब सरकार को बदलने की जरूरत है। तेजस्वी यादव ने युवाओं को नौकरी देने की बात कही है, इसलिए युवा उनके साथ हैं। वो खुद युवा हैं और जानते हैं कि बेरोजगारी की समस्या क्या है।"

गुलशन ने महागठबंधन पर जताया भरोसा
बिरजू कुमार ने कहा, "जहानाबाद में गरीबों की मदद होनी चाहिए। यहां सड़कों और नालियों की हालत बहुत खराब है। हर नेता चुनाव के समय वादा करता है, लेकिन जीतने के बाद कोई काम नहीं करता।" गुलशन कुमार सिंह ने कहा, "जहानाबाद में इस बार महागठबंधन की जीत तय है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं।"

लव बोले- तेजस्वी को मौका देना चाहिए
लव कुमार ने कहा, "यहां पर सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। युवाओं को नौकरी चाहिए, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। अगर यहां नौकरी मिल जाएगी तो पलायन रुक जाएगा। मौजूदा सरकार के काम को लोग देख चुके हैं, अब युवा तेजस्वी यादव को मौका देना चाहते हैं। हमें नीतीश कुमार से कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन अब बदलाव जरूरी है।"

पीयूष ने भी जताया आरजेडी पर भरोसा
पीयूष कुमार ने कहा, "यहां RJD की लहर चल रही है। मुझे तेजस्वी यादव और उनका काम पसंद है।" रंजन कुमार ने कहा, "इस बार RJD की जीत तय है। जहानाबाद में पार्टी को अच्छे वोट मिल रहे हैं। युवाओं को रोजगार चाहिए। हमने पिछली बार BPSC को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी। हमें भरोसा है कि तेजस्वी यादव युवाओं के लिए काम करेंगे।"

ये भी पढ़िए- बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: सभी 16 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने


राजनीतिक चर्चा


चर्चा की शुरुआत विकास के मुद्दे पर भाजपा नेता रवि शंकर चौहान से हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों में जो कार्य हुए हैं, उसी के आधार पर राज्य आगे बढ़ रहा है। चौहान ने कहा कि जहानाबाद की धरती पर सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जहानाबाद को हाईवे की सुविधा दी है और यहां 80 करोड़ रुपये की लागत से सदर अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स तक की सौगात दी है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चौहान ने कहा कि कुल मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है।



वहीं, विपक्ष की ओर से उनके नेता ने भाजपा नेता द्वारा गिनाए गए कार्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा एनडीए सरकार दहशत और धर्म के नाम पर टिकी हुई है। अब जनता जाग चुकी है। ये लोग रोजगार की बात नहीं करते। जिस अस्पताल की ये चर्चा कर रहे हैं, उसके लिए हम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को धन्यवाद देंगे, क्योंकि राजद के साथ गठबंधन के दौरान तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री बनने पर ही सदर अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। विपक्षी नेता ने कहा कि इनकी पूरी सरकार झूठ के सहारे चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जहानाबाद गयाजी और पटना के बीच स्थित है, और इसके बगल में नालंदा है। नालंदा का विकास जरूर होता है, लेकिन जहानाबाद को हमेशा अनदेखा किया गया है। आज भी यहां पिछले 50 वर्षों से केवल दो सरकारी हाई स्कूल और एक महिला कॉलेज ही संचालित हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed