बंपर वोटिंग, किसका खेल बनाएगी?: सभी 16 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदान, हर पक्ष निकाल रहा अपने मायने
Bihar Assembly Election 2025: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सरकार में मंत्री बनाए गए 16 नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। सबसे ज्यादा वोटिंग कल्याणपुर में हुई और सबसे कम पटना की बांकीपुर विधानसभा में हुई।
विस्तार
किसका क्या है दावा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान हुआ है। सभी में पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ है। सभी सीटों पर ज्यादा मतदान को दोनों पक्ष अपने-अपने फायदे में बता रहे हैं। सत्ता पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि जनता सरकार के कामों से खुश हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है।
सम्राट चौधरी क्या बोले
डिप्टी सीएम और तारापुर से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बिहार प्रशासन, बिहार की जनता और चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बिहार में आम मतदाताओं ने जिस तरह से बढ़-चढ़कर मतदान किया है, उससे साफ दिखता है कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हमारे प्रतिनिधियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के बाद एनडीए 121 में से करीब 100 सीटों पर जीत रही है, और यह परिणाम 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला होगा। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को भी आज के चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। इस बार भी लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार में से कोई भी चुनाव नहीं जीतेगा। सभी को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं विपक्ष का मानना है कि ज्यादा मतदान सरकार की खिलाफ नाराजगी बताता है। लोग वर्तमान सरकार के मंत्रियों से खुश नहीं है और यही नाराजगी उन्होंने मतदान में बदली है।
क्या बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे।
महिलाएं, बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है। 20 वर्षों से बेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, ग़ैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है। सभी 121 सीटों पर बिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है। अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है। तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है। हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है। विपक्ष द्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचाना है। आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें। आपका बेटा, भाई और साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पांच वर्षों में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था।
जनसुराज ने क्या कहा?
| विधानसभा | 2020 में वोटिंग (%) | 2025 (5 बजे तक) |
|---|---|---|
| सोनवर्षा | 53.73 | 56.17% |
| दरभंगा (सदर) | 55.79 | 58.29% |
| जाले | 54.14 | 58.68% |
| कुढ़नी | 64.18 | 75.63% |
| साहेबगंज | 59.56 | 62.63% |
| भोरे | 53.98 | 61.05% |
| अमनौर | 56.57 | 64.98% |
| सीवान | 54.42 | 57.38% |
| कल्याणपुर | 57.93 | 71.62% |
| सरायरंजन | 60.86 | 70.19% |
| बछवाड़ा | 60.87 | 69.67% |
| बिहारशरीफ | 48.51 | 53.05% |
| नालंदा | 54.68 | 60.63% |
| बांकीपुर | 35.91 | 40.00% |
| लखीसराय | 52.78 | 60.51% |
| तारापुर | 55.00 | 58.33% |
पढे़ं: 'लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को बढ़ावा दिया', सीमांचल में सीएम नीतीश कुमार ने कसा तंज
वहीं सारण की अमनौर से भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील राय को उतारा है। भाजपा के कोर वर्ग भूमिहार जाति को साधने के लिए जन सुराज ने यहां से राहुल सिंह को टिकट दिया है।
यहां की कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी से मुकाबले के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, यानी भाकपा माले ने रंजीत राम को मैदान में उतारा है। रंजीत राम रविदास वर्ग से आते हैं। जन सुराज ने यहां उप मेयर राम बालक पासवान को उतारा है।
वहीं सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी से राष्ट्रीय जनता दल के अरविंद सहनी मैदान में हैं। सरायरंजन से भाजपा के कोर वोटर और विजय कुमार चौधरी के वर्ग के वोटरों को निशाने पर रखते हुए ब्राह्मण सज्जन मिश्रा को उतारा गया है।
बेगूसराय
बेगूसराय की बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश राय हैं। अवधेश राय यादव जाति से हैं। जन सुराज ने यहां पर दोनों प्रतिद्वंदियों के लिए मुसीबत की तैयारी की है। यहां से भूमिहार वर्ग के रामोद कुंवर को उतारा गया है, जो माले नेता रहे हैं।
बिहारशरीफ से भाजपा के डॉ. सुनील कुमार के सामने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने शिव कुमार यादव को उतारा है। जन सुराज ने यहां कुशवाहा वर्ग के पूर्व मेयर दिनेश कुमार को मैदान में उतारा है।
वहीं नालंदा से जदयू के श्रवण कुमार के सामने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद् सदस्य और कुर्मी जाति की प्रत्याशी कुमारी पूनम सिन्हा जन सुराज के लिए मैदान में हैं।
पटना
यहां की बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। यह सीट पिछली बार कांग्रेस के पास थी। अंतिम समय में कांग्रेसी रेखा गुप्ता ने राजद से नामांकन भर सदस्यता ली। जन सुराज ने भाजपा को निशाने पर लेने के लिए यहां से भूमिहार जाति की वंदना कुमारी को उतारा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.