फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rpf recovers 23 kg poppy husk powder at gaya junction two smugglers arrested today bihar news

बिहार: गयाजी जंक्शन पर नशे की बड़ी खेप बरामद, 23.396 किलो पोपी हस्क के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 09:19 PM IST
सार

पितृपक्ष मेला को लेकर गयाजी जंक्शन पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 23.396 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ है

विज्ञापन
rpf recovers 23 kg poppy husk powder at gaya junction two smugglers arrested today bihar news
पितृपक्ष मेले में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, पोपी हस्क पाउडर के साथ दो युवक गिरफ्तार

विस्तार

पितृपक्ष मेला को देखते हुए गयाजी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन नारकोश के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1बी से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 23.396 किलोग्राम नशीला पदार्थ पोपी हस्क पाउडर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बैठे थे दोनों युवक
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि पितृपक्ष मेला को लेकर गयाजी जंक्शन पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान आरपीएफ, सीपीडीएस टीम और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1बी के दिल्ली छोर की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर दो युवकों पर पड़ी, जो अपने-अपने कंधे पर पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। जवानों ने जब दोनों से पूछताछ की तो उनकी पहचान समस्तीपुर जिले के सुजीत कुमार (23 वर्ष) और छपरा जिले के अभिषेक कुमार यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई।

विज्ञापन

बैग की तलाशी में मिला मादक पदार्थ
संदेह होने पर दोनों युवकों के बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान दोनों बैग से प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में रखा पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ। दोनों युवकों के पास से कुल चार पैकेट मिले, जिनका वजन करने पर 23.396 किलोग्राम पाया गया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार 940 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चतरा से पटना पहुंचाने की थी योजना
वहीं, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड के चतरा से यह मादक पदार्थ लेकर आए थे और इसे पटना पहुंचाने की तैयारी में थे। इसके लिए वे गयाजी जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले थे। मामले में आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को गयाजी रेल पुलिस के हवाले कर दिया। आरपीएफ की शिकायत पर जीआरपी थाना गया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/15(b)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

पितृपक्ष मेला को लेकर बढ़ाई गई निगरानी
इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है। यात्रियों की सुरक्षा और अपराधियों पर नजर रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि स्टेशन परिसर को सुरक्षित रखा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed