फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rjd spokesperson kumar sarvjeet takes jibe at pm modi on 12 years of central government today bihar news

Bihar: पीएम के 12 साल पूरे होने पर आरजेडी विधायक का हमला, बोले- मीडिया से दूरी के लिए मिलना चाहिए अलग अवॉर्ड

Thu, 11 Jun 2026 08:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 08:29 AM IST
सार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजद प्रवक्ता और बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो मीडिया के सवालों का सामना करने से बचते हैं और इसके लिए उन्हें अलग तरह का अवॉर्ड मिलना चाहिए।

विज्ञापन
rjd spokesperson kumar sarvjeet takes jibe at pm modi on 12 years of central government today bihar news
पत्रकारों से बातचीत करते राजद के प्रवक्ता सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी देशभर में उपलब्धियों का जश्न मना रही है, वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। इसी कड़ी में राजद प्रवक्ता और बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को "यूनिक प्रधानमंत्री" बताते हुए कहा कि मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें एक अलग तरह का अवॉर्ड मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता और पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

मीडिया से दूरी को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

बोधगया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमार सर्वजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश के इतिहास में शायद यह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मीडिया के सामने आकर देश की परिस्थितियों, चुनौतियों और ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यही विशेषता उन्हें बाकी प्रधानमंत्रियों से अलग बनाती है और इसके लिए उन्हें विशेष अवॉर्ड मिलना चाहिए।

विज्ञापन

निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता पर भी दी प्रतिक्रिया

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार द्वारा अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक बताए जाने के सवाल पर भी कुमार सर्वजीत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस कॉलेज में वह खुद पढ़ाई करते थे, उसी संस्थान में निशांत कुमार भी छात्र थे। उन्होंने कहा कि संभव है कि किसी कारणवश निशांत अपनी पढ़ाई आगे पूरी नहीं कर सके हों। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के निजी या सार्वजनिक जीवन पर टिप्पणी करना उनका अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमसी नहीं टूट रही, नेताओं को खरीदा जा रहा: सर्वजीत

पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर भी राजद विधायक ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इसे किसी राजनीतिक दल का टूटना नहीं कहा जाना चाहिए, बल्कि नेताओं को खरीदने की राजनीति कहा जाना चाहिए। उनके अनुसार, भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।



ये भी पढ़ें: रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी; खान सर को गिरफ्तारी से राहत; छात्रों में आक्रोश

भाजपा पर धनबल के इस्तेमाल का लगाया आरोप

कुमार सर्वजीत ने भाजपा पर धनबल और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में धन और संसाधनों के बल पर अपना राजनीतिक विस्तार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर धनबल और सत्ता का प्रभाव नहीं हो तो भाजपा एक दिन भी सरकार नहीं चला पाएगी। उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि ऐसे मामलों को दल-बदल या पार्टी टूटना नहीं, बल्कि नेताओं की खरीद-फरोख्त के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed