{"_id":"6a0866a73cd75ee53f0c47c6","slug":"rjd-mp-surendra-prasad-yadav-video-viral-dance-money-shower-in-wedding-gaya-bihar-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4288992-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेबाक बयानबाजी के बाद अब 'डांस शो' से सुर्खियों में घिरे राजद सांसद! डांसरों पर समर्थकों ने उड़ाए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेबाक बयानबाजी के बाद अब 'डांस शो' से सुर्खियों में घिरे राजद सांसद! डांसरों पर समर्थकों ने उड़ाए नोट
Sat, 16 May 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:17 PM IST
सार
जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक कथित शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला डांसरों के कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा नोट उड़ाते हुए देखा जा रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
शादी समारोह में महिला डांसर को पैसा देते जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार की राजनीति में अपने बेबाक बयानों और अलग अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार मामला किसी राजनीतिक बयान का नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो का है, जिसमें वह कथित तौर पर एक शादी समारोह में महिला डांसरों के कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो किसी भव्य शादी समारोह का है, जहां मंच पर महिला डांसर प्रस्तुति दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सामने की कुर्सियों पर बैठे लोगों में राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव भी दिखाई दे रहे हैं। माहौल पूरी तरह संगीत और मनोरंजन से भरा नजर आ रहा है।
समर्थकों द्वारा नोट उड़ाने का वीडियो भी चर्चा में
वायरल क्लिप में एक दृश्य ऐसा भी सामने आया है, जिसमें सांसद अपने पास बैठे एक समर्थक को 500 रुपये का नोट देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद समर्थक मंच की ओर जाकर महिला डांसर को नोट देता नजर आता है। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी डांसरों पर पैसे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसी हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और कहां का है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और न ही सांसद की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : इस पुल पर चढ़ गए तो दूसरी साइड से गिरेंगे जरूर; 40 मीटर लंबा पुल बना भूली सरकार, अप्रोच पथ ही नहीं
सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे निजी समारोह का सामान्य हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक छवि और मर्यादा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए राजनीतिक टिप्पणी भी की है।
पहले भी सुर्खियों में रहे हैं सांसद
राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव इससे पहले भी अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कई बार उनके बयान राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बने हैं। ऐसे में यह नया वायरल वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले को लेकर किसी आधिकारिक एजेंसी या प्रशासनिक स्तर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।