Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   rajasthan board exam 2027 new answer sheet pattern 40 question coding

राजस्थान: बोर्ड ने 10 साल बाद बदला कॉपियों का पैटर्न, 2027 की परीक्षाओं में मिलेंगी नई उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 07 Nov 2026 02:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2027 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए 10 साल बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पैटर्न बदला है। अब सैद्धांतिक परीक्षाओं में 40 प्रश्नों की कोडिंग वाली नई मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
rajasthan board exam 2027 new answer sheet pattern 40 question coding
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पैटर्न में बदलाव किया है। करीब 10 साल बाद बोर्ड सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए 40 प्रश्नों की कोडिंग वाली नई मुख्य उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराएगा। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर केवल नई मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं का ही इस्तेमाल होगा। वहीं, अतिरिक्त कॉपियों के लिए पुरानी आठ पेज वाली उत्तर पुस्तिकाएं ही दी जाएंगी।

विज्ञापन

अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोर्ड के ट्रांसपोर्ट स्टेशन से नई उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करनी होंगी और उन्हें परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन

मुख्य उत्तर पुस्तिका में होंगे 40 प्रश्नों की कोडिंग

बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार, वर्ष 2027 की सैद्धांतिक परीक्षाओं में 40 प्रश्नों की कोडिंग वाली नई मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं का ही उपयोग किया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य उत्तर पुस्तिका भरने के बाद अतिरिक्त कॉपी मांगता है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध पुरानी आठ पेज वाली अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। यानी नई व्यवस्था केवल मुख्य उत्तर पुस्तिका पर लागू होगी, अतिरिक्त कॉपियों का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बची हुई नई कॉपियां अगले साल आएंगी काम

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि नई उत्तर पुस्तिकाओं में से बची हुई कॉपियों को बोर्ड कार्यालय में वापस नहीं भेजना होगा। इन कॉपियों की संख्या स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें सुरक्षित रखना होगा, ताकि अगले वर्ष की परीक्षाओं में उनका इस्तेमाल किया जा सके।

पुरानी मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं के इस्तेमाल पर रोक

बोर्ड ने पिछले वर्षों की बची हुई मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ष 2027 की परीक्षाओं में इन पुरानी मुख्य कॉपियों का किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन अनुपयोगी मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं को उपस्थिति पत्रकों के साथ 300-300 के पैकेट में तैयार कर बोरों में रखा जाएगा। इन बोरों पर 'अनुपयोगी रिक्त उत्तर पुस्तिकाएं' लिखकर उन्हें संग्रहण केंद्र पर जमा कराना होगा।

अतिरिक्त कॉपियों के पुराने स्टॉक का होगा इस्तेमाल

परीक्षा केंद्रों पर पिछले वर्ष की बची हुई आठ पृष्ठीय अतिरिक्त उत्तर पुस्तिकाओं को भी बोर्ड कार्यालय में वापस नहीं भेजना है। इनका इस्तेमाल वर्ष 2027 की परीक्षाओं में किया जाएगा। इसके बाद जो कॉपियां बचेंगी, उन्हें अगले वर्ष के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed