फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sherghati bridge accident gaya bike hit and run baijnath yadav death

Bihar: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत और दो अन्य घायल

Mon, 23 Feb 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 07:41 PM IST
सार

गया जी जिले के शेरघाटी पुल पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार तीन युवक गया से बांकेबाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आए वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
sherghati bridge accident gaya bike hit and run baijnath yadav death
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी जिले के शेरघाटी पुल पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक पुल से नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गया जी से बांकेबाजार जा रहे थे तीनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे शेरघाटी पुल पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार तीन लोग गया से बांकेबाजार की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक शेरघाटी पुल पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस दौरान बाइक पर सवार एक युवक सीधे नीचे नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


नदी में गिरने से मौके पर ही मौत

नदी में गिरने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के मगदा गांव निवासी बैजनाथ यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में गिरे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर

हादसे में घायल दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शेरघाटी पुल पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस व्यवस्था करने और नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed