{"_id":"68a0b5fd6cf23b6cae01d77c","slug":"oil-tank-cleaning-accident-in-gayaji-3-workers-died-due-to-suffocation-incident-happened-in-a-warehouse-whic-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गयाजी में तेल टंकी सफाई हादसा, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, 4 साल से बंद गोदाम में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गयाजी में तेल टंकी सफाई हादसा, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, 4 साल से बंद गोदाम में हुई घटना
Sat, 16 Aug 2025 10:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:22 PM IST
सार
गयाजी के गुरारू बाजार में चार साल से बंद तेल गोदाम की टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूर दम घुटने से मृत हो गए। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी जिले के गुरारू बाजार में शनिवार की शाम तेल टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह तेल गोदाम पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा था और सफाई के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से तीनों मजदूर बेहोश हो गए। मृतकों की पहचान गुरारू के दशरथ बीघा निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार, बारा गांव निवासी 25 वर्षीय सागर कुमार और बहबलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के अनुसार पहले सोनू कुमार टंकी में उतर गया और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर टंकी में उतरे, लेकिन वे भी दम घुटने से बेहोश हो गए।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया और पीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने गुरारू बाजार में शव रखकर सड़क जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की। गुरारू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सड़क जाम हटाया। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि तेल गोदाम पिछले चार साल से बंद था और हाल ही में इसे खरीदा गया था, जिसके बाद सफाई का काम चल रहा था। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।