फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mp cm mohan yadav slams rahul gandhi over delhi protest after gaya pind daan today bihar news

बिहार: 'आत्ममंथन करे कांग्रेस', दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव

Mon, 12 Oct 2026 02:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 02:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विरोध की राजनीति के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कांग्रेस को आत्ममंथन करने और जनता के बीच जाकर संगठन मजबूत करने की सलाह दी।

विज्ञापन
mp cm mohan yadav slams rahul gandhi over delhi protest after gaya pind daan today bihar news
गयाजी में पत्रकारों से बातचीत करते एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव

विस्तार

गया जी में पितरों का तर्पण और बोधगया में भगवान बुद्ध के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विरोध की राजनीति के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। सीएम ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने और जनता के बीच जाकर संगठन मजबूत करने की सलाह दी।

विज्ञापन

दिल्ली के प्रदर्शन पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बोधगया दौरे के दौरान दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। गया जी में पवित्र फल्गु नदी में तर्पण करने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल को पांच साल के लिए सत्ता मिलती है। ऐसे में विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनता के बीच काम करना चाहिए।

विज्ञापन

विरोध के नाम पर अराजकता फैलाना उचित नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को जमीन पर उतरकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उसे अपने संगठन को मजबूत करने के साथ यह भी समझना चाहिए कि जनता के बीच उसकी पकड़ क्यों कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी आत्ममंथन करने के बजाय विरोध की राजनीति कर रहे हैं। मोहन यादव ने कहा कि विरोध के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश उचित नहीं है और वह इसकी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति का आकलन करने की सलाह
मोहन यादव ने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को अलग-अलग राज्यों में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह समझने की जरूरत है कि किन राज्यों में उसे समर्थन मिल रहा है और कहां चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपनी कमियों पर विचार करना चाहिए।



ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

पीएम मोदी के नेतृत्व का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक गठबंधन की राजनीति रही, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। मोहन यादव ने विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक दलों की कार्यशैली पर नजर रखती है और विपक्ष को अपनी रणनीति में सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed