{"_id":"6a085f2bcc0886e88504b1de","slug":"massive-fire-breaks-out-in-moving-bus-on-gaya-dobhi-road-near-hariyo-village-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4288837-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चलती बस बनी आग का गोला, धू-धू कर जलती रही गाड़ी; खाली होने से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चलती बस बनी आग का गोला, धू-धू कर जलती रही गाड़ी; खाली होने से टला बड़ा हादसा
Sat, 16 May 2026 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 08:01 PM IST
सार
गया–डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर हरियो गांव के पास एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
गया-डोभी मुख्य मार्ग पर बस बना आग का गोला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियो गांव के समीप एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि बस खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
चलती बस से उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हरियो गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस दोमोहन बोधगया से गया की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस से धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। मुख्य सड़क पर उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए और लोग दूर हटकर स्थिति देखने लगे।
सड़क पर लगा लंबा जाम
बस में आग लगने की घटना के बाद गया–डोभी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : इस पुल पर चढ़ गए तो दूसरी साइड से गिरेंगे जरूर; 40 मीटर लंबा पुल बना भूली सरकार, अप्रोच पथ ही नहीं
खाली बस होने से बचीं कई जानें
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय बस में आग लगी, उस वक्त उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि बस खाली अवस्था में गया की ओर जा रही थी। ऐसे में संभावित बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस यात्रियों से भरी होती, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। समय रहते बस खाली होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
चालक मौके से फरार
घटना के दौरान बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन बस मालिक और चालक की जानकारी जुटा रहा है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।