फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram Manjhi health update viral fever wheelchair delhi visit today bihar news

मांझी दिल्ली रवाना : व्हीलचेयर पर पटना से निकले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी; क्या हुआ, जानें पूरा सच

Thu, 03 Sep 2026 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत खराब होने की खबर के बाद गया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई। गुरुवार को उन्हें व्हील चेयर पर पटना से दिल्ली जाते देखा गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi health update viral fever wheelchair delhi visit today bihar news
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। गुरुवार को जब मांझी पटना से व्हील चेयर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन्हें देखकर लोगों को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की चिंता सताने लगी। हालांकि, उनके निजी सहायक ने साफ किया कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। वायरल फीवर के बाद उनके शरीर में कमजोरी है, जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

वायरल फीवर के बाद आई कमजोरी

निजी सहायक के मुताबिक, जीतन राम मांझी की तबीयत करीब तीन दिन पहले अचानक खराब हुई थी। उन्हें वायरल फीवर हो गया था और पटना में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है और वह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुखार के बाद मांझी के शरीर में कमजोरी रह गई है। इसी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसलिए उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हील चेयर देखकर लोगों को हुई चिंता

गुरुवार को जीतन राम मांझी को व्हील चेयर पर देखकर सोशल मीडिया और गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों को लगा कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई है और वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

हालांकि, निजी सहायक ने इन चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। मांझी दिल्ली किसी इलाज के लिए नहीं, बल्कि एक जरूरी बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

परिवार के साथ दिल्ली रवाना हुए मांझी

जीतन राम मांझी गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी सहायक ने बताया कि दिल्ली में उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है, जिसमें उनका शामिल होना जरूरी है। इसी कारण स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह दिल्ली रवाना हुए हैं।


निजी सहायक के अनुसार, मांझी की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। सिर्फ कमजोरी की वजह से उन्हें चलने में सहारे की जरूरत पड़ रही है।

समर्थकों ने ली राहत की सांस

मांझी की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद गया जिले में उनके समर्थक और शुभचिंतक चिंतित हो गए थे। निजी सहायक की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल केंद्रीय मंत्री का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है और वह दिल्ली में अपनी निर्धारित बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed