फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: water level of Falgu river increased due to breaking of Ghoda dam in Jharkhand; farmers are happy

Bihar: झारखंड में घोड़ा बांध टूटने से फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ा; जहानाबाद के किसानों में खुशी, प्रसाशन से नाखुश

Sun, 04 Aug 2024 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

Jehanabad News: किसान सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि नहर में पानी नहीं आने के कारण किसानों में उदासी छाई हुई है। लोगों का कहना है कि नदी में दोनों छोर पर पानी जा रहा है। लेकिन नहर में पानी की आपूर्ति नहीं की गई।

विज्ञापन
Jehanabad: water level of Falgu river increased due to breaking of Ghoda dam in Jharkhand; farmers are happy
घोड़ा बांध टूटने से फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से सटे राज्य झारखंड में घोड़ा बांध टूट जाने के कारण पानी का तेज बहाव फल्गु नदी में होने लगा है, जिससे किसानों के चेहरे पर काफी खुशी देखी जा रही है। इलाके में पीने के पानी का जलस्तर कम हो गया था। इतना ही नहीं किसानों को खेती करने में भी परेशानी हो रही थी। अब फल्गु नदी में पानी आ जाने के कारण किसान अपने खेती कार्य में जुट गए हैं। दरअसल, जहानाबाद में बारिश के बाद रविवार को फल्गु नदी में पानी आ गया। इसके कारण पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। यहां लोग पानी के लिए तरस रहे थे। वहीं, नदी में पानी आने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। किसानों को खेती करने में आसानी होगी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पानी नहीं आने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया था। चापाकल ने भी पानी देना बंद कर दिया था। इससे कई गांवों में जल का संकट आ गया था। किसी तरह नल जल के सहारे गांव में पानी सप्लाई की जा रही थी। कई गांव में एक चापाकल से लोग काम चला रहे थे। नदी में पानी आने से जलस्तर ऊपर आ जाएगा। इसके कारण सभी चापाकल भी चलने लगेंगे।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि धान की रोपनी हम लोग नहीं कर पाए थे। नदी में पानी आ गया, तो धान की रोपनी भी शुरू होगी। लेकिन, किसान सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि नहर में पानी नहीं आने के कारण किसानों में उदासी छाई हुई है। लोगों का कहना है कि नदी में दोनों छोर पर पानी जा रहा है। लेकिन नहर में पानी की आपूर्ति नहीं की गई, जिसके कारण किसानों में बेचैनी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण यह हाल है। नहर सूखी पड़ी हुई है। जिला प्रशासन से किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नहर में पानी की आपूर्ति की जाए, जिससे किसान अपना कृषि का काम कर सकें। बताया जा रहा है कि दरधा, मोरहर और बलदईया नदी में भी रविवार की देर रात तक नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed