{"_id":"6811ffd01292b91e390b2312","slug":"high-speed-havoc-in-bihar-bus-hits-bike-rider-in-nawada-one-youth-dies-another-injured-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को बस ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को बस ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 30 Apr 2025 04:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 04:17 PM IST
सार
High Speed Havoc: मौसेरे भाई की शादी के बाद नानी के घर लौट रहे बाइक सवार को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां एक बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्करर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान रोह प्रखंड के सम्हरीगढ़ पंचायत के गेवाली गांव के प्रदीप यादव के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रंधावा गांव निवासी मदन यादव का पुत्र आनंद यादव के रूप में किया गया है। युवक अपने मौसेरे भाई की शादी के बाद अपने ननिहाल लौट रहा था कि कौआकोल के सरौंनी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही पांडव बस ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'हमें खुश करो, तुम्हें कोई कुछ नहीं बोलेगा, चाहे जब आओ-जाओ', स्वास्थ्यकर्मी का अस्पताल अधीक्षक पर आरोप
विज्ञापन
टक्कर के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस को पकड़ लिया गया। सरौंनी के छोटेलाल मुखिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने बताया कि युवक मननिया से रधवा अपने नानी घर जा रहा था। मौसरे भाई की शादी में मननिया कौआकोल गया था। वहां से वह अपने नानी घर बाइक से जा रहा था कि सरौनी मोड़ पर पांडव बस ने जोरदार टककर मारा, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की शादी एक साल पहले हुई थी। युवक दो भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा है। गांव में जवान युवक की मौत के बाद हर तरफ कोहराम मचा है।