{"_id":"6811f3921c7ec975e309c6bc","slug":"bihar-news-youth-shot-dead-in-araria-body-recovered-from-canal-bank-police-engaged-in-investigation-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Apr 2025 03:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:25 PM IST
सार
Youth Shot Dead: एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव नहर किनारे से बरामद किया गया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने की आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में अररिया जिले के फुलकाहा में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसको लेकर फुलकाहा बाजार के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार शाम से ही दीपक लापता था। बुधवार सुबह नहर किनारे युवक दीपक का शव मिला, पोस्टमॉर्टम में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी दीपक कुमार (21) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। दरअसल, दीपक मंगलवार शाम पांच बजे बाजार जाने के लिए घर से निकला और छह बजे के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। रात भर परिवार वालों ने दीपक की तलाश की। सुबह दीपक का शव मदुरा नहर किनारे बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशे में धुत प्रधानाध्यापक को पुलिस ने स्कूल से किया गिरफ्तार, बेंच-डेस्क और चावल बेचने का आरोप
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम कर रहे मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आदित्य ने बताया है कि कनपट्टी के पास गोली लगने से दीपक की मौत हुई है। वहीं, इस घटना से आक्रोशीत ग्रामीणों ने फुलकाहा बाजार में सड़क पर आगजनी कर अज्ञात अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोर्ट में पेश हुए बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, जेल से सीधे पहुंचे न्यायालय