फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Nishant Kumar Inspects Hospital Checks Wards to Emergency Directs Officials Over Medicine Shortages

अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार: वार्ड से इमरजेंसी तक देखी व्यवस्था, दवाओं की कमी पर दिए निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को गयाजी के प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, इमरजेंसी और मदर एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों से इलाज व सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Minister Nishant Kumar Inspects Hospital Checks Wards to Emergency Directs Officials Over Medicine Shortages
प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गयाजी दौरे के दौरान जिले के प्रमुख महिला अस्पताल प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, वार्डों, इमरजेंसी सेवा और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कमियों को दूर करने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रभावती अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा
मोक्ष की नगरी गयाजी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को जिले के एकमात्र महिला प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी सेवा और मदर एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में कुछ छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मदर एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पता चला कि कुछ मरीजों को जरूरी दवाओं की आवश्यकता थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मरीजों को पेनकिलर या अन्य जरूरी दवाओं की जरूरत है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में दवा, जांच और इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग छात्रावास की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने निरीक्षण के दौरान नर्सिंग छात्रावास का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने जो समस्याएं बताईं, उन्हें मंत्री ने गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके प्रशिक्षण और रहने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें-  प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा; किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान

स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का दावा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गयाजी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत रखना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed