{"_id":"6a074a8a1190ba22ce03f2bb","slug":"gayaji-ap-colony-firing-loot-at-sudha-milk-collection-center-criminals-shot-cashier-in-bihar-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4287678-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कैशियर को गोली मार ₹2 लाख लूटे, पॉश कॉलोनी में वारदात से गयाजी में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कैशियर को गोली मार ₹2 लाख लूटे, पॉश कॉलोनी में वारदात से गयाजी में सनसनी
Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
सार
Crime: बिहार के गयाजी के पॉश एपी कॉलोनी स्थित सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर कैशियर को गोली मार दी। अपराधी दो लाख रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए, जबकि पुलिस घटना के बाद जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान जख्मी पीड़ित सुधीर कुमार
विस्तार
बिहार के गया शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब शहर की सबसे वीआईपी और सुरक्षित मानी जाने वाली एपी कॉलोनी भी उनके निशाने पर आ गई है। शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में घुसकर न सिर्फ लाखों की लूट को अंजाम दिया, बल्कि विरोध करने पर कैशियर को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
वीआईपी इलाके में खुलेआम वारदात
गयाजी शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम शहर के पॉश और वीआईपी इलाके एपी कॉलोनी में अपराधियों ने खुलेआम खूनी खेल खेलते हुए सुधा दूध कलेक्शन सेंटर को निशाना बनाया। बताया जाता है कि तीन से चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधी अचानक सेंटर में घुस गए और कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कैश लूटने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर कैशियर को मारी गोली
इसी दौरान कैशियर सुधीर कुमार ने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर आराम से फरार हो गए। घायल सुधीर कुमार, जो रामपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी बताए जाते हैं, को आनन-फानन में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने उड़ाया, NH पर शव रख पटना-गया मुख्य मार्ग को किया जाम
घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति और घटना के बाद जांच तक सीमित रह गई है। खास बात यह है कि जिस एपी कॉलोनी को शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, वहां इस तरह की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।