{"_id":"67bdd1b4e672cc3dae024acd","slug":"gaya-girl-died-elderly-woman-seriously-injured-due-to-wall-collapse-more-people-feared-trapped-under-debris-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चारदीवारी गिरने से बच्ची की मौत, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल; मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चारदीवारी गिरने से बच्ची की मौत, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल; मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
Tue, 25 Feb 2025 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:50 PM IST
सार
Gaya News: पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है, कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। परिजनों के आने पर स्थिति साफ होगी। वहीं, पुलिस अपार्टमेंट मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां चांदचौरा स्थित सिजुआर भवन के पास बाउंड्रीवाल गिर गई, जिससे सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला और बच्ची इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई और बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई, जिससे घटनास्थल पर जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। उसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला और मृत बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया। महिला के सिर और सीने पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
बच्ची की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक, हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दीवार नव निर्माणाधीन अपार्टमेंट की थी। दीवार पुरानी थी और पीछे बालू भरी थी। आशंका है कि दबाव से दीवार गिर गई।
विज्ञापन
शिनाख्त अब तक नहीं
घायल बुजुर्ग महिला और मृत बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। विष्णुपद थाने की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी संभावना कम है। फिर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच जारी
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है, कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। परिजनों के आने पर स्थिति साफ होगी। वहीं, पुलिस अपार्टमेंट मालिक का पता लगा रही है। हादसे की वजह पुरानी दीवार बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।