फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya firing woman injured accused arrested by police today bihar news

Bihar News: बिहार में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: फायरिंग में महिला घायल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 05:35 PM IST
सार

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पचमहला गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। गोली महिला के हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

विज्ञापन
gaya firing woman injured accused arrested by police today bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पचमहला गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन


हाथ में गोली लगने से महिला घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान गोली अखिलेश शर्मा की पत्नी के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गोलीबारी के बाद गांव में फैली दहशत

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गांव में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने तुरंत टिकारी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार पुलिस बल के साथ पचमहला गांव पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा


मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed