फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High speed pickup hit bike in Gaya, young man died on the spot

Bihar Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत; परिजनों में पसरा मातम

Thu, 13 Mar 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि पिंटू सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आ गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
High speed pickup hit bike in Gaya, young man died on the spot
शव को सड़क पर रख परिजनों ने किया सड़क जाम

विस्तार

बिहार के गया जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को गया-औरंगाबाद सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गया-गोह मुख्य पथ पर परसावां मोड़ के पास यह हादसा हुआ। कसला गांव निवासी कौशल गुप्ता उर्फ पिंटू (28) अपनी पत्नी को लाने औरंगाबाद जिले के गोह जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में पहले से खड़े एक ट्रैक्टर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिंटू संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर से जा टकराया। ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा उसके सिर पर लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद हंगामा
पिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव के साथ गया-गोह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी का कार्ड बांटने निकले दूल्हे और दोस्त की भीषण टक्कर से मौत, एक गंभीर; 17 मार्च को होनी थी शादी



पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि पिकअप वाहन की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।


घर में मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि पिंटू सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आ गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed