{"_id":"67d6af0df4dc73c2a909317d","slug":"gaya-bihar-news-people-entered-a-house-in-gaya-and-beat-up-and-looted-it-three-injured-bihar-police-investigating-gaya-news-c-1-1-noi1233-2729986-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नशेड़ियों ने घर में घुसकर की मारपीट, नकदी-गहने लूटे, घंटों मचाया उत्पात; महिला समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नशेड़ियों ने घर में घुसकर की मारपीट, नकदी-गहने लूटे, घंटों मचाया उत्पात; महिला समेत तीन लोग घायल
Sun, 16 Mar 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:51 PM IST
सार
Gaya News: गया में नशेड़ियों का तांडव देखने को मिला है, जहां नशेड़ियों ने एक घर में घुसकर पहले महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फिर में रखे नकदी और जेवरात लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
नशेड़ियों की मारपीट से परिवार के घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले में नशेड़ियों के तांडव से एक परिवार की रात भयावह बन गई। बोधगया थाना क्षेत्र के कटोरवा गांव में नशे की हालत में कुछ लोगों ने एक घर में जबरन घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान बदमाशों ने घर में रखी नकदी और गहनों की भी लूट की। करीब ढाई घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाली-गलौज से शुरू विवाद हुआ हिंसक
पीड़ित बिनोद सिंह के बेटे राहुल ने बताया कि घटना की शुरुआत घर के बाहर गाली-गलौज से हुई थी। कुछ नशे में धुत लोग घर के पास खड़े होकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब उन्हें टोका गया तो वे झगड़े पर उतर आए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। लेकिन कुछ ही देर में वे और अधिक संख्या में वापस लौटे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Crime:होली के बहाने घर में घुसे बदमाशों का परिवार पर टूटा कहर; पिता की पीट-पीट कर हत्या, बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन
20 से 25 लोगों ने घर में घुसकर किया हमला
राहुल के अनुसार, विरोध के कुछ समय बाद ही आरोपी अपने साथ 20 से 25 लोगों को लेकर घर पहुंच गए। इन लोगों ने जबरन घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। घर में मौजूद पूजा कुमारी, मनीष कुमार और बिनोद कुमार को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने घर में रखी नकदी और नेहा कुमारी का मंगलसूत्र भी लूट लिया।
ढाई घंटे तक मचाया उत्पात
हमलावरों ने घर में करीब ढाई घंटे तक उत्पात मचाया। घर के सामानों को नुकसान पहुंचाया गया और पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। जब स्थिति बेकाबू हो गई तो घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल पूजा कुमारी, मनीष कुमार और बिनोद कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar News:भैया के ससुराल होली खेलने आए युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना गवाह; देखें तस्वीरें
16 लोगों पर मारपीट और लूट का आरोप
पीड़ित विनोद सिंह की ओर से बोधगया थाने में 16 नामजद लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।