फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: One person shot during robbery in Gaya condition critical treatment going on in government hospital

Bihar News: बिहार-झारखंड के बार्डर के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; लूटपाट का विरोध करने पर ऐसा हुआ

Wed, 23 Apr 2025 01:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। इस बार अपनी उपस्थिति गया में दर्ज करायी है। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान अपराधियों को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar: One person shot during robbery in Gaya condition critical treatment going on in government hospital
वारदात स्थल पर छानबीन करती गया पुलिस

विस्तार

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड पर स्थित छिनारी पुल के पास लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिहार पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायल युवक की पहचान गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व. लाला राम के 40 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, युवक मंगलवार देर रात पिकअप वाहन से गया की ओर आ रहा था। जैसे ही पिकअप वाहन छिनारी पुल के समीप पहुंची तो पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट-पाट के नियत से वाहन को रोकने का इशारा किया। लेकिन, वाहन चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। अपराधियों ने सबसे पहले पिकअप वाहन के टायर में गोली दाग दी। वाहन आगे जाकर रुक गया। जब अपराधियों ने लूट-पाट करने लगे तो युवक ने विरोध करने लगा। उसके बाद अपराधियों ने युवक को मौके पर तीन गोली दाग दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि बीती रात्रि डायल 112 को सूचना मिली कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र में स्थित छिनारी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी। घटना की खुलासा के लिए विशेष टीम गठित कर वारदात स्थल पर एफएसएल और तकनीकी टीम भेजा गया है।
BPSC 70th PT Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी रीएग्जाम की याचिका खारिज की, ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed