{"_id":"6803a2a205a6c968770ad9b5","slug":"gaya-bihar-news-miscreants-pelted-stones-on-dial-112-police-vehicle-in-bihar-crime-news-hindi-gaya-news-c-1-1-noi1233-2851465-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस वाहन डायल 112 पर पथराव, छह आरोपी गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस वाहन डायल 112 पर पथराव, छह आरोपी गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला
Sat, 19 Apr 2025 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:27 PM IST
सार
Stone Pelting on Dial 112 Vehicle: तिलकोत्सव में विवाद सुलझाने गए डायल-112 के पुलिस वाहन पर शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में डायल 112 पुलिस वाहन पर शरारती तत्वों ने पथराव का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, पुलिस ने पुलिस वाहन पथराव मामले में छह आरोपियों को वारदात स्थल से गिरफ्तार किया है। वहीं, स्थानीय थाना में छह नामजद और अन्य पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गया जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के रहने वाले हरिचंद मांझी के पुत्र का तिलकोत्सव समारोह चल रहा था। इसी बीच लड़के पक्ष के लोगों ने अपाची बाइक को लेकर लड़की पक्ष वाले भीड़ गए। विवाद की गंभीरता को देखते हुए लड़की पक्ष के लोगों ने फौरन डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस कौड़िया गांव पहुंची। काफी देर तक पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक होती रही। किसी तरह डायल 112 की पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी पर जमकर बरसे अखिलेश्वर दास, कर डाली बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव
विवादित स्थल पर पहुंचने से पहले डायल 112 के पुलिस गांव के बाहर वाहन लगाकर कौड़िया गांव पहुंचे थे। जब दोनों पक्षों के विवाद सुलझा कर वाहन के पास लौट तो शरारती तत्वों ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। शरारती तत्वों के पथराव में पुलिसकर्मियों को तो कोई नुक़सान नहीं हुआ। लेकिन, पुलिस वाहन के शीशा टूट गया।
यह भी पढ़ें: शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार
छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस वाहन पर पथराव के बाद डायल 112 के पुलिस ने गुरूआ थाना में छह नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।