{"_id":"68039eecd86f35c3230c0540","slug":"bihar-news-love-affair-newly-married-women-fled-with-lover-husband-wife-aurangabad-bihar-police-investigation-gaya-news-c-1-1-noi1244-2851354-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार
Sat, 19 Apr 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:14 PM IST
सार
love affair : मायके वालों के दबाव पर लड़की ने शादी तो कर ली, लेकिन अपने प्यार को भूल नहीं पायी। ससुराल में ऐसे रही कि किसी को उसपर शक नहीं हुआ। फिर शादी के सातवें दिन पढ़ने के बहाने कॉलेज गई, और फिर पति को चकमा देकर प्रेमी संग फरार हो गई।
विज्ञापन
फरार हो गई दुल्हन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज आई नव विवाहिता चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र का है। मामले में पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट है।
विज्ञापन
कॉलेज के बहाने निकली घर से
घटना के संबंध में पीड़ित पति ने बताया कि इसी माह उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। पत्नी का वह भरपूर ख्याल रख रहा था। उसकी हर बात मान भी रहा था। उसकी हर छोटी से छोटी डिमांड भी पूरा कर रहा था। इसी बीच शादी के ठीक सातवें दिन पत्नी ने कहा कि मेरे लिए यह घर नया है। इसलिए मन नही लग रहा है। थोड़ी बोरियत महसूस हो रही है। मुझे रफीगंज ले चलिए, वहां कॉलेज में कुछ शैक्षणिक काम है। काम भी हो जाएगा और घुमने-फिरने से मन भी बहल जाएगा। पत्नी की बात मानकर वह उसे बाइक से लेकर रफीगंज आ गया। रफीगंज के कासमा रोड स्थित उसके कॉलेज में भी गया। कॉलेज में पत्नी का शैक्षणिक कार्य पूरा होने के बाद घर वापसी के दौरान दोनों रफीगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे। इसी दौरान पत्नी बहाना बनाकर बाइक से उतरी और उसे चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होने का भान होते ही उसने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नही चल पाया। थक हारकर उसने रफीगंज थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
नवविवाहिता के सुसुराल वाले हैरान
नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने के बाद उसके ससुराल वाले हैरान है। वही मायके वालों ने चुप्पी साध रखी है। मामला दोनों पक्षों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। इसलिए दोनों ही पक्ष इस घटना की किसी से भी चर्चा नही कर रहे है। घटना से ससुराल पक्ष के लोग बेहद हैरान है। उनका कहना है कि उन्हे सपने में भी नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने की कोई उम्मीद नही थी। ससुराल में उसका चाल चलन सबकुछ ठीकठाक था। सबसे घुल मिलकर वह बात कर रही थी। पति से भी अच्छा व्यवहार कर रही थी। इसके बावजूद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसकी उम्मीद उन्होने नही की थी। घटना के बाद दोनों ही पक्ष किसी को मुंह दिखाने लायक नही रह गए है।
विज्ञापन
नवविवाहिता का पता लगाने में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नव विवाहिता का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।