फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Akhileshwar Das lashed out CM Mamta Banerjee in Samastipur demanded imposition President rule in Bengal

Bihar News: सीएम ममता बनर्जी पर जमकर बरसे अखिलेश्वर दास, कर डाली बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Sat, 19 Apr 2025 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 07:17 PM IST
सार

Swami Akhileshwar Das Ji Maharaj: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज जमकर बरसे। समस्तीपुर डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Akhileshwar Das lashed out CM Mamta Banerjee in Samastipur demanded imposition President rule in Bengal
अखिलेश्वर दास सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य धर्माचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज (अहमदाबाद) शनिवार को समस्तीपुर जिले में पहुंचे। जिला विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने डीएम रोशन कुशवाहा से मुलाकात की।

विज्ञापन


बता दें कि डीएम से मिलकर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बंगाल में हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को ममता कहना ठीक नहीं होगा। उन्हें उन्होंने मुमताज बेगम बतलाते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में उपद्रवियों को छूट दे रखा है। ममता बनर्जी को राष्ट्रपति पदच्युत करते हुए बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करें। साथ ही बंगाल में जो हिंसा कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल के अंदर डालें और कड़ी से कड़ी सजा दें। साथ ही जो बाहरी हैं, उन्हें बाहर भेजें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकीय रोटी सेकने वाली ममता बनर्जी का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। लेकिन मैं उन्हें हिंदू नहीं मानता। वह मुसलमान की मसीहा बनी हुई हैं। ऐसे लोगों को राज्य सत्ता से दूर रखना चाहिए। अगर वह सत्ता में आएंगे तो हिंदुओं के ऊपर ही असर होगा, उन्हें सत्ता से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। इस दौरान समस्तीपुर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ ही आरएसएस और भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: बाजार जा रहा युवक बाइक सहित पुल से नीचे गिरा, पत्थर के बोल्डर सिर में लगने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed