फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Bihar News: Married woman who went with husband, brother-in-law and sister is missing hindi news Gaya

Bihar News: पति, बहनोई और बहन के साथ फिल्म देखने गई महिला गायब, थाने में अपहरण का मामला दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

पत्नी के गायब के बाद पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ जेवरात लेकर भागी है।

विज्ञापन
Gaya Bihar News: Married woman who went with husband, brother-in-law and sister is missing hindi news Gaya
सिविल लाइंस थाना की फाइल फोटो

विस्तार

गया जिले में फिल्म देखने गई महिला इंटरवल के दौरान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। गया शहर में स्थित हॉल में पति, बहनोई और बहन के साथ सिनेमा देखने गई एक विवाहिता अचानक लापता हो गई। उक्त मामले में पति ने सिविल लाइंस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पति गया जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक है।

विज्ञापन


साली के साथ फिल्म देखने सिनेमा हॉल गए थे
उन्होंने बताया है कि बीते 13 अप्रैल को अपनी पत्नी, साढू और साली के साथ फिल्म देखने सिनेमा हॉल गए थे। फिल्म के इंटरवल के दौरान पत्नी और साली शौच के लिए गई थी। साली तो कुछ देर में आ गई, लेकिन दस मिनट बाद पत्नी वापस नहीं आयी। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ नहीं पता चला। उसके बाद सिनेमा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज की छानबीन करने लगे तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही है। उसके बाद एक ऑटो में बैठकर कहीं जा रही है। उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान पता चला कि पत्नी मायके और ससुराल से करीब सात लाख रुपये के जेवरात अपने साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन


विवाहिता का मुम्बई में मिल रहा है लोकेशन
पीड़ित पति के बयान पर सिविल लाइंस थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में सिविल लाइंस की पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान लापता विवाहिता का पता चला है कि मुम्बई में है। लापता विवाहिता मुम्बई किसके साथ कैसे गई। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed