{"_id":"67ee3344e6adf29a5208c349","slug":"gaya-bihar-news-fire-broke-out-in-atm-machine-at-gaya-junction-panic-created-railway-administration-gaya-news-c-1-1-noi1233-2793851-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया जंक्शन पर लगे एटीएम मशीन में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया जंक्शन पर लगे एटीएम मशीन में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Thu, 03 Apr 2025 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:14 PM IST
सार
Railway: गया जंक्शन के परिसर में लगाए गए एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए रेल प्रशासन की कोशिशें नाकाम रही। फिलहाल, रेल पुलिस आग लगने के कारणों को जानने में जुटी है।
विज्ञापन
गया जंक्शन पर लगे एटीएम मशीन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जंक्शन स्थित टिकट बुकिंग कार्यालय के बाहरी हिस्से में लगी हिताची कंपनी की एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए रेलवे के संसाधन नाकाफी साबित हुए, जिसके बाद रेल प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। महज पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एटीएम में रखे नोट जलने से बच गए।
विज्ञापन
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे के बाद एक यात्री जब एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो उसने मशीन से धुआं उठते देखा। स्थिति को भांपते हुए उसने रेलवे थाना जाकर सूचना दी। रेलवे थाना में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बीरेंद्र प्रसाद ने टिकट बुकिंग कार्यालय को आग की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चलती बस में अचानक लग गई आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान; सुपौल से जा रही थी दिल्ली...तभी हुआ हादसा
विज्ञापन
शीघ्र ही वरिष्ठ रेलकर्मी रामजी सिंह अपने सहयोगी के साथ अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन रेलवे के चार अग्निशमन सिलेंडर भी आग पर काबू नहीं पा सके। इस बीच रेलवे पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। फायर ब्रिगेड की टीम तीन से चार मिनट के अंदर मौके पर पहुंची और अपनी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक दिया।
यह भी पढ़ें: इस विद्यालय में कभी देश के प्रथम राष्ट्रपति ने शिक्षा ग्रहण की थी, आज संसाधनों की कमी से हाल बेहाल
फायर ब्रिगेड की तत्परता ने बचाए नोट
फायर बिग्रेड के पदाधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही हमारी टीम तीन से चार मिनट में पहुंच गई और तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। एटीएम में रखे सभी नोट सुरक्षित हैं। हालांकि मौके पर एटीएम कंपनी का कोई कर्मचारी या गार्ड नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक आग कैसे लगी सही कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल रेल प्रशासन आग कैसे लगी, उसे पता लगाने में जुटी है।