फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Notorious Naxalite Pariksha Ji, absconding for 11 years, arrested, caught from Barha village of Gaya

Bihar News: 11 सालों से फरार कुख्यात नक्सली परीक्षा जी गिरफ्तार, गया के बरहा गांव से पकड़ा गया

Tue, 08 Apr 2025 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 09:28 PM IST
सार

Gaya News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि उससे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Bihar: Notorious Naxalite Pariksha Ji, absconding for 11 years, arrested, caught from Barha village of Gaya
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली परीक्षा जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली नेता परीक्षा जी उर्फ परीक्षा भूईया उर्फ परीक्षा मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरहा गांव के पास की गई, जहां वह गुप्त रूप से छिपा हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: तालाब से युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद, शराब का टेट्रा पैक और खून सना गमछा मिलने से गहराया रहस्य
विज्ञापन

 
रणनीति बना कर पुलिस ने नक्सली को दबोचा
पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार नक्सली नेता परीक्षा जी को बरहा गांव के आसपास देखा गया है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। रणनीतिक ढंग से की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम को आखिरकार सफलता मिली और नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबे समय से पुलिस को थी तलाश
परीक्षा जी नक्सल गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहा है और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह माओवादी संगठन का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहा है। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बनाने जैसे कई मामलों में वांछित था। सूत्रों के अनुसार, वह छकरबंधा और आस-पास के जंगलों में सक्रिय रहकर संगठन को पुनः सशक्त करने की कोशिश कर रहा था।


यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार अग्निवीर जवान को रौंदा, मौके पर ही मौत; घर में छाया मातम
 
माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका
गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता पहले भी देखी जाती रही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उनकी गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। परीक्षा जी की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।
 
गया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि उससे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। पुलिस अब इस गिरफ्तारी के आधार पर नक्सलियों के बाकी नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed