फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   FIR lodged against ten three arrested for tying a rural doctor to a tree and beating him

Bihar News: ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में दस पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 01:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 01:46 PM IST
सार

गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। मंगलवार को एक ग्रामीण डॉक्टर एक रेप पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर गया था, तभी कुछ बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।
 

विज्ञापन
FIR lodged against ten three arrested for tying a rural doctor to a tree and beating him
पुलिस ने किया 3 लोगों को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक ग्रामीण चिकित्सक को उस वक्त बदमाशों ने बर्बरता से पीटा जब वह एक रेप पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर गया था। डॉक्टर को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


डॉक्टर के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर, तीन महिलाएं गिरफ्तार
पीड़ित डॉक्टर जितेंद्र यादव के फर्द बयान के आधार पर गया पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाएं खुशबू देवी, बसंती देवी और पुतुल देवी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाकर छिपाकर लोगों ने घटना को किया रिकॉर्ड
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त गांव के कई लोग डर के मारे कुछ नहीं कर सके, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने छिपकर इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ से बंधे घायल डॉक्टर को मुक्त कर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़िता के परिवार पर केस वापस लेने का दबाव
रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के ही तीन लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में केस कोर्ट में चल रहा है और 30 मई को गवाही भी हुई थी। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार हैं और परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला किया।


तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
इस घटना पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बिहार में स्थिति तालिबान से भी बदतर है। रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया गया। 20 वर्षों की भ्रष्ट एनडीए सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।"

जमीन विवाद भी कारण
इस पूरे मामले पर एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि चिकित्सक के साथ हुई मारपीट जमीन विवाद से भी जुड़ी हो सकती है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल दस नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है और तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। फतेहपुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed